मुझे बचपन से ही Arbi ki Sabji बहुत पसंद है। जब भी मेरी माँ इस रेसिपी को बनाती थी इस रेसिपी की महक से ही मुझे पता चल जाता था की आज मेनू में अरबी की सब्जी बनी है। तो आज के इस ब्लॉग मैं आपके लिए वही ट्रेडिशनल अरबी की सब्जी रेसिपी लाई जिसे खाने के बाद आपको अपने घर की याद जरूर आएगी।
ये रेसिपी होती ही इतनी लाजवाब है की इसका स्वाद जुबा से नहीं जाता। तो आज मैं आपको अरबी की तीखी मसालेदार सब्जी बनाना बताऊगी जिसे आप जब चाहे बनाकर अपने घर वालो को इम्प्रेस कर सकते है। अरबी की सब्जी बनाना बहुत ही आसान होता है बस कुछ मसालों के जोड़ से ये सब्जी एकदम चटाकेदार बनती है।
अरबी बाजार में आपको बहुत आसानी से मिल जायेगा। वैसे तो अरबी की सब्जी को कई तरह से बनाया जाता है पर आज का तरीका बिलकुल ट्रडिशनल और स्पेशल होने वाला है। अरबी की सब्जी ड्राई भी बनाई जाती है पर आज हम अरबी की गीली और लबाबदार सब्जी बनाने जा रहे है।
आप एक बार मेरे द्वारा बताये इस रेसिपी को ट्राई जरूर करे मुझे पूरा यकींन है आप बार बार इसे ही बनाकर खाना पसंद करेंगे। अरबी को बनाने में थोड़ा हाथो में खुजली होना आम बात है क्यूकी अरबी में भरपूर मात्रा में स्टार्च पाया जाता है। खुजली से बचने के लिए आप अपने हाथो में निम्बू रगड़ सकते है इस से हाथो की खुजली चली जाएगी।
आप चाहे तो किचन ग्लव्स का भी इस्तेमाल कर सकते है जिस से ये आपके हाथो में लगेगा नहीं और खुजली जलन जैसा कुछ भी नहीं होगा। तो चलिए बनाते इस स्पेशल रेसिपी को। और आप अरबी की सब्जी कैसे बनाते है अपने घर पे हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताये।
Read More- घर के बने मसाले से बनाये वेज बिरयानी की रेसिपी
अरबी की सब्जी की शुरुयात कैसे हुई थी ?
Arbi ki Sabji एक लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजन है जो अरबी की जड़ों से बनाई जाती है, जिसे तारो जड़ के नाम से भी जाना जाता है। इस व्यंजन की उत्पत्ति भारतीय उपमहाद्वीप से हुई है, जहाँ इसे विभिन्न क्षेत्रीय शैलियों में तैयार किया जाता है। अरबी लबाबदार होती है क्यू की अरबी में स्टार्च की मात्रा बहुत ज्यादा मात्रा में होती है।
अरबी को छीलकर, काटकर अलग-अलग मसालों जैसे हल्दी, जीरा, धनिया और कभी-कभी प्याज, टमाटर या अन्य सब्जियों के साथ पकाया जाता है। Arbi ki Sabji अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग मसालों और तरीकों के साथ बनाई जाती है। आप कोई भी तरीका इस्तेमाल करे लेकिन आम तौर पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक शाकाहारी व्यंजन है।
जमीन के अंदर उगने वाली ये Arbi ki Sabji सिर्फ खाने में स्वादिष्ट ही नहीं कई मायने में आपके स्वस्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। अरबी में मौजूद स्टार्च आपके दिल को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। अरबी में फाइबर की भी मात्रा होती है तो आपके पेट और आँखों के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। फाइबर युक्त सब्जियों को खाने से हमे गैस सम्बंधित ,कब्ज, ऐठन से आराम मिलता है। इशलिये फाइबर युक्त सब्जियों का सेवन जरूर करे।
Arbi ki sabji ingredients
- 300 ग्राम अरबी
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- तेल ज़रूरत अनुसार
- एक चुटकी हींग
- 1 चम्मच अजवायन
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 इंच कटा हुआ अदरक
- 1 मध्यम कटा हुआ प्याज
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 मध्यम टमाटर प्यूरी
- 1/2 छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 1/2 कप दही
- 1.5 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- धनिए के पत्ते
Arbi ki sabji banane ka tarika – अरबी की सब्जी बनाने की विधि
अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे अरबी ले लेंगे और उसे अच्छे से धो लेंगे।
अरबी को धोने के बाद उसका छिलका उतार लेंगे और छोटे टुकड़ो में गोल काट लेंगे।
आपको न ही ज्यादा मोटा काटना है और न ही ज्यादा पतला।
अब कटे हुए अरबी के में हम लाल मिर्च पाऊडर, हल्दी पाउडर और नमक डालेंगे।
और सभी चीजों को अच्छे से मिस करेंगे ताकि एक मसाले की कोटिंग अरबी के ऊपर आ जाये।
अब 10 मिनट के अरबी को साइड में रख दे तब तक इसकी ग्रेवी तैयार कर लेते है।
सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई गैस पर चढ़ाये और गरम होने दे।
सबसे पहले हम डालेंगे 1 बड़ा चम्मच तेल और तेल को गरम होने देंगे।
जैसे ही तेल गरम हो जाये हमने जो अरबी को काट के रखा था उसे डालेंगे।
अब हम अरबी को क्रिस्प और सॉफ्ट होने तक फ्राई करना है।
आप अरबी को पलट पलट कर फ्राई कर के एक प्लेट में निकाल ले।
अभी तेल कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में है तो इसी में हम सब्जी बनांयेंगे।
गैस की फ्लेम को मध्यम करेंगे और डालेंगे सबसे पहले हींग और अजवाइन।
आप चाहे तो जीरे का भी छौका लगा सकते है।
अब हम ऐड करेंगे हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और अदरक बारीक़ कटा हुआ।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब हम 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज डालेंगे और सुनेहरा होने तक भून लेंगे।
जैसे ही प्याज सुनेहरा भून जाये हम ऐड करेंगे अपने सूखे हुए मसाले। गैस की फ्लेम को धीमा कर देंगे।
सबसे पहले हम ऐड करेंगे 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च ,आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर , 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
सभी मसालों को भून लेंगे 2 से 3 मिनट तक और साथ ही डालेंगे टमाटर का पेस्ट।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे और लगातार कलछी से चलाते हुए भून लेंगे जबतक की मसाले तेल न छोड़ दे।
मसाला तेल छोड़ चूका है अब हम ऐड करेंगे आधा कप दही। दही बिलकुल रूम टेम्परेचर पे होना चाहिए।
दही डालने के बाद हम लगातार चलाएंगे ताकि दही फटे नहीं।
गैस की आंच को धीमा ही रखा है अब धीमी ही आंच पर मसालों को भूनेंगे जबतक आयल न छोड़ दे।
अब हम पानी ऐड करेंगे मसाले क अंदर , पानी आप अपने हिसाब से भी डाल सकते जितना आपको गाढ़ी ग्रेवी चाहिए।
अब हम एक उबाल आने तक का इंतजार करेंगे और साथ ही डालेंगे कसूरी मेथी।
अब हम जो अरबी फ्राई कर के रखी थी उसे डाल देंगे और मिक्स करेंगे।
अब हम ढक्कन लगाकर 4 से 5 मिनट तक सब्जी को धीमी आंच पर पकाएंगे।
5 मिनट बाद हम ढक्कन खोलेंगे और गरम मसाला डालेंगे और थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया ऐड करेंगे।
सभी चीजों को मिक्स करेंगे को गैस की फ्लेम को ऑफ करेंगे।
Arbi ki Sabji बनकर तैयार है गरमा गरम इस सब्जी को रोटी या चावल के साथ सर्वे कर सकते है।
FAQ
Ques-1 अरबी काटने के बाद खुजली कैसे बंद करें?
अरबी को काटने के बाद हाथो को अच्छे से हैंडवाश से धूल ले फिर हाथो को सुखाने के बाद सरसो का तेल लगा सकते है इस काफी हद तक खुजली कम हो जाती है।
आप चाहे तो निम्बू का भी इस्तेमाल कर सकते है उसे अपने हाथो पे रगड़ सकते है इस से भी खुजली काफी हद तक कम हो जाती है। या आप चाहे तो किचन ग्लव्स पहन कर भी अरबी को काट सकते इस से आपको खुजली नहीं होगी।
Ques- 2 अरबी की सब्जी को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
आपको ये अरबी की सब्जी की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताये। रेसिपी पसंद आये तो लाइक और शेयर जरूर करे। रेसिपी को स्टार रेटिंग देना न भूले। एक बार इस रेसिपी को जरूर ट्राई करे और अपना अनुभव हमसे शेयर करे हमें बेहद खुसी होगी।
Ques- 3 क्या अरबी कब्ज के लिए अच्छी है?
Arbi ki Sabji में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो आपके पाचन तंत्र को अच्छा करता है। भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मदद करता है जिस से आपको कभी कब्ज की समस्या नहीं होती।
फाइबर युक्त भोजन करने से आपको गैस की भी समस्या से छुटकारा मिलता है। पेट अच्छे से साफ़ होता है अगर आप फाइबर की मात्रा अपने भोजन में इस्तेमाल करते है।
Recipe Card

Arbi ki sabji
Ingredients
- 300 ग्राम अरबी
- लाल मिर्च पाउडर
- हल्दी पाउडर
- तेल ज़रूरत अनुसार
- एक चुटकी हींग
- 1 चम्मच अजवायन
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च
- 1 इंच कटा हुआ अदरक
- 1 मध्यम कटा हुआ प्याज
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 मध्यम टमाटर प्यूरी
- ½ छोटा चम्मच कसूरी मेथी
- ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
- ½ कप दही
- 1.5 कप पानी
- नमक स्वादानुसार
- धनिए के पत्ते
Instructions
- अरबी की सब्जी बनाने के लिए सबसे अरबी ले लेंगे और उसे अच्छे से धो लेंगे।
- अरबी को धोने के बाद उसका छिलका उतार लेंगे और छोटे टुकड़ो में गोल काट लेंगे।
- आपको न ही ज्यादा मोटा काटना है और न ही ज्यादा पतला।
- अब कटे हुए अरबी के में हम लाल मिर्च पाऊडर, हल्दी पाउडर और नमक डालेंगे।
- और सभी चीजों को अच्छे से मिस करेंगे ताकि एक मसाले की कोटिंग अरबी के ऊपर आ जाये।
- अब 10 मिनट के अरबी को साइड में रख दे तब तक इसकी ग्रेवी तैयार कर लेते है।
- सबसे पहले एक पैन या कढ़ाई गैस पर चढ़ाये और गरम होने दे।
- सबसे पहले हम डालेंगे 1 बड़ा चम्मच तेल और तेल को गरम होने देंगे।
- जैसे ही तेल गरम हो जाये हमने जो अरबी को काट के रखा था उसे डालेंगे।
- अब हम अरबी को क्रिस्प और सॉफ्ट होने तक फ्राई करना है।
- आप अरबी को पलट पलट कर फ्राई कर के एक प्लेट में निकाल ले।
- अभी तेल कढ़ाई में पर्याप्त मात्रा में है तो इसी में हम सब्जी बनांयेंगे।
- गैस की फ्लेम को मध्यम करेंगे और डालेंगे सबसे पहले हींग और अजवाइन।
- आप चाहे तो जीरे का भी छौका लगा सकते है।
- अब हम ऐड करेंगे हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई और अदरक बारीक़ कटा हुआ।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
- अब हम 1 बारीक़ कटा हुआ प्याज डालेंगे और सुनेहरा होने तक भून लेंगे।
- जैसे ही प्याज सुनेहरा भून जाये हम ऐड करेंगे अपने सूखे हुए मसाले। गैस की फ्लेम को धीमा कर देंगे।
- सबसे पहले हम ऐड करेंगे 1 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च ,आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर , 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर।
- सभी मसालों को भून लेंगे 2 से 3 मिनट तक और साथ ही डालेंगे टमाटर का पेस्ट।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे और लगातार कलछी से चलाते हुए भून लेंगे जबतक की मसाले तेल न छोड़ दे।
- मसाला तेल छोड़ चूका है अब हम ऐड करेंगे आधा कप दही। दही बिलकुल रूम टेम्परेचर पे होना चाहिए।
- दही डालने के बाद हम लगातार चलाएंगे ताकि दही फटे नहीं।
- गैस की आंच को धीमा ही रखा है अब धीमी ही आंच पर मसालों को भूनेंगे जबतक आयल न छोड़ दे।
- अब हम पानी ऐड करेंगे मसाले क अंदर , पानी आप अपने हिसाब से भी डाल सकते जितना आपको गाढ़ी ग्रेवी चाहिए।
- अब हम एक उबाल आने तक का इंतजार करेंगे और साथ ही डालेंगे कसूरी मेथी।
- अब हम जो अरबी फ्राई कर के रखी थी उसे डाल देंगे और मिक्स करेंगे।
- अब हम ढक्कन लगाकर 4 से 5 मिनट तक सब्जी को धीमी आंच पर पकाएंगे।
- 5 मिनट बाद हम ढक्कन खोलेंगे और गरम मसाला डालेंगे और थोड़ा सा कटा हुआ हरा धनिया ऐड करेंगे।
- सभी चीजों को मिक्स करेंगे को गैस की फ्लेम को ऑफ करेंगे।
- अरबी की सब्जी बनकर तैयार है गरमा गरम इस सब्जी को रोटी या चावल के साथ सर्वे कर सकते है।