6 types of Dosa Recipe
अगर आप dosa खाने के शौकीन है तो आज का ब्लॉग बस आपके लिए है। आज के ब्लॉग में हम 6 प्रकार के dosa recipe बनाना बताएँगे। डोसा साउथ की बहुत ही फेमस रेसिपी है जो अंदर से सॉफ्ट और ऊपर से क्रिस्प रहता है। डोसा को ज्यादातर नारियल की चटनी और सांभर के साथ खाया जाता है। डोसा को बनाने के लिए चावल और उरद की दाल का प्रयोग किया जाता है।
चावल और उड़द दाल को पीसकर बैटर तैयार किया जाता है जिसे रातभर फरमेंट होने के लिए रखा जाता है। भारत में डोसा इतना पसंद किया गया है की डोसा कई तरह के स्वाद में उभर कर सामने आने लगा है। जैसी की मसाला डोसा , रवा डोसा , रागी डोसा , नीर डोसा , ओट्स डोसा ,मूंग दाल डोसा। डोसा के और भी प्रकार बहुत ही प्रचलित है भारत में।
डोसा के एक ही बैटर से आप कई प्रकार का dosa recipe बना सकते है। ये आपकी पाक कला पे निर्भर करता है की आप और क्या क्या चीजे इस्तेमाल कर के डोसा का स्वाद और जायका बदल सकती है। आज के ब्लॉग में में ये 6 अलग अलग प्रकार का डोसा रेसिपी बनाना सीखेंगे। जिसे आप सुबह क नास्ते या डिनर में कभी भी बना के खा सकते है।
डोसा में आप तरह तरह की फिलिंग तैयार कर के डोसे का स्वाद का आनंद ले सकते सकते है। फिलिंग आप पनीर , आलू या मिक्स वेज सब्जियों का बना सकते है। और ये इतना स्वादिष्ट लगता है खाने में की आपका पेट भर जायेगा लेकिन मन नहीं। तो चलिए बनाते है ये लाजवाब dosa recipe। सबसे पहले हम डोसा का बैटर तैयार करेंगे , डोसा का बैटर तैयार करने के लिए हमे चाहिए
Read More- 5 मिनट में बनाये ये 2 तरीके की नारियल की चटनी
Dosa Batter Recipe (dosa recipe)
Ingredients
- चावल – 3 कप (इडली राइस)
- उड़द दाल – 1 कप (बिना छिलके वाला )
- पोहा – 1/2 कप (पतला वाला)
- मेथी दाना – 1/2 छोटा चम्मच
डोसा का बैटर बनाने की विधि (dosa recipe step by step)
डोसा का बैटर बनाने के लिए हमे चावल और उड़द की दाल का प्रयोग करना है और हमे 3 :1 के रेसिओ में हमे लेना है।
मतलब 3 कप चावल तो एक कप उड़द की दाल।
आपको ज्यादा लोगो के लिए बनाना हो तो आप बस इसी रेसिओ में चावल और उड़द की मात्रा को ज्यादा कर दीजिये।
तो सबसे पहले एक बाउल में चावल को भिगो के रख देंगे 8 घंटे के लिए।
एक अलग बाउल में उड़द की दाल , पोहा और मेथी को भिगो के रखेंगे।
8 घंटे के बाद हम चावल के पानी को निकाल देंगे।
अब एक मिक्सी जार लेंगे और थोड़ा थोड़ा चावल लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल के एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेंगे।
थोड़ा थोड़ा चावल ही पिसेंगे ज्यादा मात्रा में नहीं पिसेंगे।
पीसे हुए चावल के पेस्ट को एक बाउल में रख लेंगे।
अब हम उड़द की दाल को पिसेंगे पानी की मात्रा ज्यादा न इस्तेमाल करे।
सभी पेस्ट को एक साथ अच्छे से 2 -3 मिनट के लिए लगातार फेट ले।
और ढक कर 10 -12 घंटे के लिए रख दे।
बैटर फरमेंट होने के बाद थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा सा पानी डालकर बैटर की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करे।
डोसा का बैटर का घोल न ही बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला।
डोसा का बैटर बनकर तैयार है।
Masala Dosa Recipe- मसाला डोसा रेसिपी
Masala dosa Ingredients
- आलू मसाला के लिए:
- उबले आलू – 4
- प्याज-1
- हरी मिर्च-2
- धनिया पत्ती – 1/4 कप
- भिगोया हुआ चना – 1 बड़ा चम्मच
- सरसों के बीज – 1/2 छोटा चम्मच
- करी पत्ते
- खाना पकाने का तेल – 2 बड़े चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- हल्दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच
चटनी के लिए:
- ताज़ा नारियल – 1/2 कप
- हरा धनिया – 1/3 कप
- हरी मिर्च-2
- नमक -1/2 छोटा चम्मच
मसाला डोसा बनाने के विधि- (masala dosa banane ki vidhi)
मसाला डोसा बनाने के लिए सबसे हम डोसा का बैटर बनाएंगे।
बैटर की रेसिपी ऊपर दी गई है। आप 3 :1 के रेसिओ में बैटर को तैयार कर लेंगे।
नेक्स्ट हम डोसा की फिलिंग तैयार करेंगे यानि की आलू मसाला।
आप फिलिंग पनीर की भी तैयार कर सकते है।
यहां पे सबसे आसान फिलिंग हमने तैयार की है जो है आलू मसाला जो हमेशा आपके किचन में उपलब्ध रहता है।
आलू मसाला बनाने के लिए सबसे पहले हम आलू को उबाल लेंगे और ठंडा कर के मैश कर लेंगे।
सबसे पहले एक कढ़ाई या पैन लेकर गैस पे चढ़ाएंगे और उसमे तेल डालेंगे।
जैसे ही तेल गरम हो जाये थोड़ा सा हींग और राई डाल दे।
अब हम कटी हुई हरी मिर्च और कटा हुआ प्याज डालेंगे।
अब हम भीगा हुआ 1 चम्मच चना दाल और करि पत्ता डालेंगे।
मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकने देंगे।
अब थोड़ा सा हल्दी और नमक डालेंगे और अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे।
अब हम मैश किया हुआ आलू डालेंगे और साथ में कटा हुआ हरा धनिया।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 मिनट तक चला लेंगे।
अब हम 2 मिनट आलू के मिक्सचर को चलाते हुए पका लेंगे।
आलू मसाला बनकर तैयार है। गैस को बंद कर देंगे।
अब हम डोसा बनाएंगे डोसा के लिए एक लोहे का तवा मैंने गैस पे गरम होने के लिए चढ़ाया है।
जैसे ही तवा गरम हो जाये थोड़ा सा पानी के छींटे मारकर कपडे की सहायता से पोछ ले।
अब गैस की फ्लेम को धीमा करेंगे।
और एक कलछुल की सहायता डोसा के बैटर को गोल घुमाते हुए तवे पे फैलाएंगे।
बैटर को पहले आप बिच में डालें फिर उसे कलछुल की सहायता से गोल घुमाते हुए फैलाये।
अब गैस की फ्लेम को मध्यम करे और और थोड़ा सा तेल लगाए डोसा के ऊपर।
जैसे ही डोसा पकने लगेगा किनारो को छोड़ने लगेगा।
अब थोड़ा सा आलू का मसाला फैलाये और फोल्ड कर ले।
डोसा तैयार है इसी तरह बाकि डोसा तैयार भी तैयार कर लेंगे।
Rava Dosa – रवा डोसा (Rava Dosa Recipe)
Ingredients
- रवा या सूजी (बारीक सूजी)- 1/2 कप
- चावल का आटा – 1/2 कप
- अदरक (कटा हुआ)- 2 इंच
- कटा हुआ प्याज – 1/2 कप
- करी पत्ता (कटा हुआ) – 1 बड़ा चम्मच
- खाना पकाने का तेल/घी – 4 बड़े चम्मच
- मैदा- 1/4 कप
- दही – 3 बड़े चम्मच
- जीरा -1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च – 2
रवा डोसा बनाने के विधि- Rava dosa banane ki vidhi
रवा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल ले लेंगे।
बाउल में डालेंगे हम सूजी और साथ डालेंगे चावल का आटा।
सूजी और चावल का आटा हम बराबर मात्रा में लेंगे।
अब 1/4 कप मैदा लेंगे।
नेक्स्ट हम ऐड करेंगे बारीक़ कटा हुआ प्याज ,हरी मिर्च ,अदरक और करि पत्ता।
अगर आप प्याज नहीं खाते तो आप स्किप भी कर सकते है।
अब हम ऐड करेंगे दही। दही बहुत ज्यादा मात्रा में नहीं डालना है।
नेक्स्ट ऐड करेंगे नमक और जीरा।
सभी चीजों को मिक्स करेंगे।
अब हम पहले एक कप पानी डालेंगे और मिक्सचर को मिक्स करेंगे।
जब सभी चीजे अच्छे से मिक्स हो जाये तो हम 10 मिनट के लिए ढक कर रख देंगे।
10 मिनट बाद सूजी अच्छी तरह से फूल जाएगी।
अब हम बैटर में और पानी मिक्स करेंगे।
हमें बिलकुल पतला घोल तैयार करना है।
अब हम एक तवा को गैस पर गरम करेंगे और थोड़ा सा तेल तवा में लगाएंगे।
अब थोड़ा थोड़ा बैटर तवे पे गिराएंगे।
किनारो से गिराते हुए बिच तक लाएंगे।
अब मध्यम आंच पर डोसे को सिकने देंगे।
जैसे ही एक तरफ से डोसा हल्का ब्राउन होने लगे थोड़ा सा तेल डोसे पे लगाएंगे और उसे पलट देंगे।
और दोनों तरफ से डोसे को अच्छी तरह से सेक लेंगे।
आप चाहे तो इसमें आलू की स्टफ्फिंग भी कर सकते है।
रवा डोसा बनकर बिलकुल तैयार है।
नारियल की चटनी या सांभर के साथ इसे गरमा गरम सर्वे करे।
Ragi Dosa (रागी डोसा)- Ragi Dosa Recipe
Ingredients
- रागी का आटा – 1/2 कप
- रवा (सूजी) – 1/4 कप
- चावल का आटा – 1/4 कप
- धनिया पत्ती – 3 बड़े चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- हरी मिर्च – 1 नग
- प्याज – 4 बड़े चम्मच
- हींग, चुटकीभर
- नमक
- पानी
रागी डोसा बनाने के विधि (Ragi dosa banane ki vidhi)
रागी डोसा बनाने के एक बाउल में रागी का आटा , सूजी और चावल का आटा ले लेंगे।
साथ ही डालेंगे नमक स्वादानुसार।
नेक्स्ट ऐड करेंगे कटा हुआ हरा धनिया , प्याज ,हरी मिर्च और थोड़ी सी हींग।
सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब हम पानी डालकर पतला सा बैटर बनाएंगे।
अब तवे को गैस पर चढ़ाएंगे और थोड़ा तेल तवे पे लगाएंगे।
जैसे ही तवा गरम हो जाये बैटर को तवे पे फैलाएंगे।
मध्यम आंच पर सकेंगे और थोड़ा सा तेल ऊपर से स्प्रिंकल करेंगे।
रागी डोसा बनकर तैयार है।
आप चाहे तो इसमें आलू की स्टफ्फिंग भी कर सकते है।
चटनी या सांभर के साथ इसे गरमा गरम सर्वे करे।
Neer Dosa (नीर डोसा) Neer Dosa Recipe
Ingredients
- चावल – 1 कप
- तेल – 2-3 बड़े चम्मच
- नारियल – 2-3 टेबल स्पून (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक – 1/2 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
Neer dosa recipe in hindi (नीर डोसा बनाने का तरीका)
नीर डोसा बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से साफ कर के और धो लेंगे।
अब चावल को पानी में भिगो कर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।
अब फ्रेश नारियल लेंगे और ऊपर का कला वाला भाग छील के निकाल लेंगे।
3 घंटे बाद चावल और नारियल को हम साथ में थोड़ा थोड़ा कर मिक्सी जार में डालेंगे।
और एक दम स्मूथ यानि चिकना पेस्ट तैयार कर लेंगे।
अब पेस्ट को एक बाउल में निकाल लेंगे और उसमे पानी डालेंगे और स्वाद अनुसार नमक ।
अब बैटर में आपको इतना पानी डालना है की बिलकुल पतला घोल तैयार हो जाये।
अब एक तवा को गैस पे रखेंगे और थोड़ा सा तेल तवे पे लगाएंगे।
जैसे ही तवा गरम हो जाये बैटर को तवे पे फैलाएंगे।
मध्यम आंच पर पकाएंगे और किनारो पाए थपोड़ा सा तेल डालेंगे।
जैसे ही कनारा छोड़ने लगे डोसे को पलट लेंगे।
नीर डोसा बनकर तैयार है।
बस इस बात का ध्यान रखना है की बैटर गाढ़ा होने लगे तो तुरंत पानी मिलाकर पतला कर ले।
आप सब्जी चटनी या सांभर के साथ सर्वे करे।
Oats Dosa (ओट्स डोसा ) Oats Dosa Recipe
Ingredients
ओट्स – 1 कप
पानी – 1और 1/2 कप
सूजी – 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च – 1
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
दही – 1/2 कप
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
ओट्स डोसा बनाने की रेसिपी(oats dosa banane ki recipe)
सबसे पहले एक बाउल में हम ओट्स ले लेंगे।
अब ओट्स में हम पानी डाल देंगे और ढककर 10 मिनट के लिए छोड़ देंगे।
ताकि ओट्स पूरी तरह से भीग जाये क्यूकी हमे इसका पेस्ट तैयार करना है।
अब हम एक ग्राइंडर जार लेंगे और उसमे ओट्स को डालेंगे।
साथ ही डालेंगे सूजी , हरी मिर्च और अदरक।
अब हम डालेंगे दही और सभी चीजों को डालकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेंगे।
पानी का इस्तेमाल बहुत ज्यादा न करे।
तैयार पेस्ट को एक बाऊल में निकाल लेंगे।
और अब हम ऐड करेंगे चावल का आटा और स्वादानुसार नमक।
लास्ट में ऐड करेंगे बेकिंग सोडा और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करेंगे।
अब एक तवा को गैस पे रखेंगे और थोड़ा सा तेल लगाएंगे।
अब एक थोड़ा सा पोरशन लेके तवे पे फैलाएंगे पतला सा।
जैसे ही ओट्स डोसा हल्का ब्राउन हो जाये और किनारा छोड़ने लगे डोसे को पलट कर सेक सकते है।
और मध्यम आंच पर सकेंगे आप चाहे तो इसमें पनीर या आलू की फिलिंग भी कर सकते हैं।
ओट्स डोसा बनकर तैयार है।
गरमा गरम ओट्स डोसा नारियल या टमाटर की चटनी के साथ सर्वे कर सकते है।
Moong Dal Dosa Recipe (मूंग दाल डोसा रेसिपी)
Ingredients
- मूंग की दाल – 250 ग्राम
- अदरक – एक छोटा टुकड़ा
- लहसुन – 10 से 12
- हरी मिर्च – 2
- बेसन – 1 छोटा चम्मच
- सूजी – 2 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/4 चम्मच
मूंग दाल का डोसा बनाने की रेसिपी
सबसे पहले हम मूंग की दाल को अच्छे से धो लेंगे।
फिर पानी में भिगोकर मूंग की दाल को 2 घंटे के लिए के रख देंगे।
2 घंटे बाद मूंग की दाल को हम मिक्सी ग्राइंडर में डालेंगे।
साथ में अदरक के छोटे छोटे टुकड़े हरी मिर्च काट के डालेंगे।
और एक स्मूथ चिकना पेस्ट बना लेंगे।
पेस्ट को एक बाउल में निकाल लेंगे।
और उसमे डालेंगे एक छोटा चम्मच बेसन और सूजी।
सभी चीजों को एक ही डायरेक्शन में मिक्स करे।
5 मिनट के लिए रेस्ट करने देंगे बैटर को ताकि सूजी अच्छी तरह से फूल जाये।
5 मिनट बाद हम ऐड करेंगे बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी।
बैटर की कंसिस्टेंसी न ज्यादा पतला होना चाहिए न ही ज्यादा गाढ़ा।
अब एक तवे को गैस पे चढ़ाये और गरम होने दे।
थोड़ा सा तेल तवे पे लगाए और बैटर को फैलाये।
जब डोसा किनारा छोडने लगे तो थोड़ा सा तेल डोसे पे और लगाए।
जैसे ही डोसा गोल्डन ब्राउन हो जाये उसे रोल कर प्लेट में निकाल दे।
आपका मूंग दाल डोसा बनकर तैयार है इसी तरह सभी डोसा बनाकर तैयार कर लेंगे।
आप डोसे के अंदर आलू , पनीर या हरे सब्जिओ की स्टफ्फिंग भी कर सकते है।
गरमा गरम मूंग दाल डोसा चटनी के साथ बहुत अच्छा लगता है।
निष्कर्ष
आपको ये 6 प्रकार के Dosa Recipe कैसी लगी मुझे कमेंट में लिखकर जरूर बताये। रेसिपी पसंद आये तो रेसिपी को स्टार रेटिंग जरूर दे। आपका रेसिपी से सम्बंधित कोई भी सवाल हो तो आप कमेंट में पूछ सकते है या हमे ईमेल भी कर सकते है [email protected] .
FAQ
Quest- 1. डोसा के साथ क्या खाया जाता है?
डोसा को ज्यादातर रूप से सांभर और नारियल की चटनी के साथ खाया जाता है। पर आप डोसा को टमाटर प्याज की चटनी जिसे लाल चटनी भी कहा जाता है उसके साथ भी खाया जा सकता है। आलू टमाटर की सब्जी या कोई भी रसेदार सब्जी के साथ आप डोसा खा सकते है। डोसा खाने को लेके भारत में सबकी अलग अलग पसंद है।
Quest-2. डोसा कौन से देश का है?
वैसे तो डोसा भारत से चलकर अब विश्व भर में प्रसिद्ध हो चूका है। लेकिन सबसे पहले डोसा बनाने की शुरुआत दक्षिण भारत से हुई थी और वही से डोसे का जन्म हुआ था। अब डोसा कई वैरिएटी में बनाया जाता है और न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब पसंद किया जाता है।
Recipe Card

dosa batter recipe
Ingredients
- चावल - 3 कप इडली राइस
- उड़द दाल - 1 कप बिना छिलके वाला
- पोहा - 1/2 कप पतला वाला
- मेथी दाना - 1/2 छोटा चम्मच
Instructions
- डोसा का बैटर बनाने के लिए चावल और उड़द की दाल का प्रयोग किया जाता है।
- दाल और चावल को 3 :1 के रेसिओ में हमे लेना है।
- मतलब 3 कप चावल तो एक कप उड़द की दाल।
- आपको ज्यादा लोगो के लिए बनाना हो तो आप बस इसी रेसिओ में चावल और उड़द की मात्रा को ज्यादा कर दीजिये।
- 3 :1 रेसिओ में चावल और दाल लेने के बाद हम एक बाउल में चावल को भिगो के रख देंगे 8 घंटे के लिए।
- एक अलग बाउल में उड़द की दाल , पोहा और मेथी को भिगो के रखेंगे।
- 8 घंटे के बाद हम चावल के पानी को निकाल देंगे।
- अब एक मिक्सी जार लेंगे और थोड़ा थोड़ा चावल लेंगे और थोड़ा सा पानी डाल के एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लेंगे।
- थोड़ा थोड़ा चावल ही पिसेंगे ज्यादा मात्रा में नहीं पिसेंगे।
- पीसे हुए चावल के पेस्ट को एक बाउल में रख लेंगे।
- अब हम उड़द की दाल को पिसेंगे पानी की मात्रा ज्यादा न इस्तेमाल करे।
- सभी पेस्ट को एक साथ अच्छे से 2 -3 मिनट के लिए लगातार फेट ले।
- और ढक कर 10 -12 घंटे के लिए रख दे।
- बैटर फरमेंट होने के बाद थोड़ा सा नमक डालें और थोड़ा सा पानी डालकर बैटर की कंसिस्टेंसी को एडजस्ट करे।
- डोसा का बैटर का घोल न ही बहुत गाढ़ा होना चाहिए और न ही बहुत पतला।
- डोसा का बैटर बनकर तैयार है।