Coconut Chutney Recipe- 5 मिनट में बनाएं ये 2 तरीके के नारियल की चटनी

Coconut Chutney Recipe/nariyal ki chatni

Read in english

घर में उपलब्ध सामाग्री से बनाये स्वादिष्ट नारियल की चटनी रेसिपी जिसे खाकर पेट भरेगा मन नहीं। नारियल चटनी जिसे हम coconut chutney recipe भी कहते है ,बनाने में जितना आसान है खाने में उतना ही स्वादिष्ट लगता है।साऊथ इंडियन खाना nariyal ki chatni के बैगैर पूरा नहीं होता है। नारियल की चटनी बनाने के लिए आपको बहुत ही कम सामाग्री की जरुरत होती है।

coconut Chutney recipe

कई बार हम रेस्टॉरेंट वैगरह में साउथ इंडियन खाना आर्डर करते है चाहे वो डोसा हो या इडली उसके साथ सांभर और नारियल की चटनी जरूर सर्व की जाती है। हमे अक्सर रेस्टॉरेंट के नारियल चटनी का स्वाद बहुत पसंद आता है लेकिन घर पर वो स्वाद नहीं मिल पाता। तो आज के ब्लॉग में हम बिलकुल रेस्टॉरेंट स्टाइल nariyal ki chatni kaise banate hain आपको ब्लॉग के माध्यम से बताएँगे।

इस चटनी को बनाने में आपका बहुत ही कम समय लगेगा। सुबह के भागदौड़ में भी आप इस चटनी को बना के बच्चो के टिफ़िन में या हसबैंड के लंच बॉक्स में पैक करके दे सकते। इस नारियल की चटनी को आप इडली, डोसा ,पराठा , रोटी किसी के साथ भी खा सकते है। मुझे तो ये चटनी इतनी पसंद है की मैं अक्सर इसे चीला या पराठा के साथ खाना पसंद करती हु।

नारियल की चटनी कई प्रक्रार की होती है जैसी की दही नारियल की चटनी , मुगफली नारियल की चटनी ,सूखे नारियल की चटनी, कच्चे नारियल की चटनी, हरी नारियल की चटनी , लाल नारियल की चटनी। आज के ब्लॉग में हम उसी नारियल की चटनी को बनाएंगे जो जो इडली सांभर या डोसे के साथ अक्सर खाई जाती है और हर रेस्टॉरेंट ढाबा में सर्व की जाती है।

आप इस चटनी को एयर टाइट कंटेनर में रख कर 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल कर सकते है। तो चलिए झटपट से बनाते है स्टेप बाय स्टेप नारियल की चटनी। नारियल की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले हमे चाहिए ताज़ा नारियल और कुछ और सामाग्री जैसे की –

नारियल की चटनी के लिए सामाग्री(Ingredients)

  • नारियल – 1
  • अदरक का टुकड़ा – 1/2 इंच
  • भुना हुआ चना – 2 बड़े चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया की पत्ती
  • हरी मिर्च – 2
  • दही – 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

Read more- बहुत आसान तरीके से बनाये ढाबा स्टाइल जीरा आलू की सब्जी 

  • तड़के के लिए
  • तेल – 2 बड़े चम्मच
  • सरसो के दाने (राई )- 1/2 छोटा चम्मच
  • उरद दाल – 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग – 2 चुटकी
  • सुखी लाल मिर्च – 2
  • करी पत्ता

नारियल की चटनी कैसे बनाते हैं-nariyal ki chatni kaise banate hain step by step

सबसे पहले 1 ताज़ा नारियल ले ले और उसे तोड़कर 2 भागो में कर ले।

coconut Chutney recipe
अब आप नारियल को खोपरे में से निकाल के उसके पीछे का भाग जो ब्राउन होता हटा दे और टुकड़ो में काट ले।

coconut Chutney recipe
अब एक मिक्सी जार ले और सभी नारियल के टुकड़े को डाल दे।

coconut Chutney recipe
अब साथ ही डालेंगे भुने हुए चने ध्यान रहे उसका छिलका उतार कर ही इस्तेमाल करे।

coconut Chutney recipe
साथ में डालेंगे भुनी हुई मुगफली। मुगफली को मैंने सबसे पहले भून लिया और ठंडा होने के बाद उसका छिलका उतार लिया।

coconut Chutney recipe
चने और मूंगफली डालने से चटनी का टेस्ट बहुत अधिक बढ़ जाता है।
पर आप चाहे तो सिर्फ चने या सिर्फ मूंगफली भी डाल सकते है।
अब हम ऐड करेंगे फ्रेश हरा धनिया।

coconut Chutney recipe
साथ ही में ऐड करेंगे 2 हरी मिर्ची।

coconut Chutney recipe
अब हम डालेंगे अदरक जिसका छिलका उतार के मैंने छोटे टुकड़ो में काट लिया है।

coconut Chutney recipe
आगे हम जार में ऐड करेंगे नमक स्वादानुसार।

coconut Chutney recipe
और अब हम डालेंगे दही आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है।

coconut Chutney recipe
लास्ट में डालेंगे थोड़ा सा पानी और चटनी को पीस ले।

coconut Chutney recipe
फिर थोड़ा पानी डाले और चटनी का एकदम स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।
अब चटनी को एक बड़े कटोरे में निकाल ले अगर आपको चटनी गाढ़ी लग रही है तो थोड़ा सा पानी भी ऐड कर सकते है।

Coconut Chutney recipe
नेक्स्ट स्टेप में हम तैयार करेंगे चटनी के लिए तड़का जिसके लिए एक तड़का पैन में तेल लेले और गरम होने दे।

Coconut chutney recipe
जैसे ही तेल हल्का गरम हो जाये गैस की फ्लेम धीमा कर ले।
अब हम तेल में डालेंगे राई। साथ में डालेंगे उड़द की दाल और हींग ध्यान रहे गैस की फ्लेम को धीमा ही रखे।

Coconut chutney recipe
आगे तेल में ऐड करेंगे सुखी लाल मिर्च और करि पत्ता।

Coconut chutney recipe
सभी चीज़ो को 1 मिनट के लिए भून ले और तड़के को चटनी के ऊपर डाल दे।

Coconut chutney recipe
सभी चीजों को मिक्स करे आपकी नारियल की चटनी बनकर तैयार है।

Coconut chutney recipe
आप इसे सांभर इडली डोसा वड़ा किसी के साथ भी सर्व करे।

कच्चे नारियल की चटनी- Nariyal ki chatni recipe in hindi 

सामाग्री

  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1/4 छोटा चम्मच हींग
  • 8 -10 करी पत्ता
  • 2 -3 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक का
  • 2 -3 कलि लहसुन की
  • 3 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली
  • 3 बड़े चम्मच भुना हुआ चना दाल
  • 1 छोटा टुकड़ा इमली का
  • नमक स्वादनुसार
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • तड़के के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
  • 1 छोटा चम्मच राई
  • 1/4 हींग
  • करी पत्ता
  • सुखी लाल मिर्च

बनाने की विधि

  1. सबसे पहले नारियल को छील के उसके छोटे टुकड़े कर ले।
  2. अब एक कढ़ाई को गैस पे चढ़ाये और उसमे तेल डालें।
  3. जैसे ही तेल हल्का गरम हो जाये सबसे पहले हम डालेंगे जीरा और हींग।
  4. उसके बाद हम डालेंगे करी पत्ता, हरी मिर्च। लहसुन और अदरक कटा हुआ।
  5. अब सारी चीजों को 1 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका ले।
  6. अब हम डालेंगे भुना हुआ मूंगफली और भुना हुआ चना दाल।
  7. 3 मिनट के लिए भून लेंगे चलाते हुए ।
  8. लास्ट में ऐड करे इमली और सभी चीजों को मिक्स करते हुए 1 मिनट और धीमी आंच पर पका लेंगे।
  9. गैस की फ्लेम को बंद करे और मिक्सचर को ठंडा होने दे।
  10. जैसे ही मिक्सचर ठंडा हो जाये उसे मिक्सी में डाल दे।
  11. साथ में डाले कटा हुआ नारियल , स्वादानुसार नमक और थोड़ी सी चीनी।
  12. अब थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए स्मूथ पेस्ट बना तैयार कर लेंगे।
  13. अब एक तड़का पैन लेंगे थोड़ा सा तेल डालेंगे और गरम होने दे।
  14. अब गैस की फ्लेम को धीमा करेंगे और राई, हींग और उड़द दाल डालेंगे।
  15. अब लास्ट में डालेंगे करि पत्ता और लाल मिर्च।
  16. कुछ सेकण्ड्स तेल में पका ले और फिरचटनी के साथ मिक्स कर दे।
  17. आपकी कच्चे नारियल की चटनी बनकर तैयार है।
FAQ
नारियल की चटनी के साथ क्या खा सकते हैं?

नारियल की चटनी का स्वाद इतना लाजवाब होता है की आप इसे किसी के भी साथ खा सकते है। ज्यादातर लोग नारियल की चटनी को इडली ,डोसा, उत्तपम , वड़ा सांभर के साथ खाना पसंद करते है। पर इस चटनी को पराठा , चीला और रोटी के साथ भी खा सकते है।

नारियल की चटनी किस चीज से बनती है?

नारियल की चटनी कई तरीको से बनाई जाती है। नारियल की चटनी में मुख्य तौर पे नारियल , अदरक, हरी मिर्च ,मूंगफली और भुने हुए चने का इस्तेमाल होता है। और उसके बाद नारियल की चटनी में करी पत्ता , लाल मिर्च ,राई का तड़का लगाया जाता है।

नारियल की चटनी खाने से क्या फायदा होता है?

नार‍ियल चटनी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट में गैस, पेट दर्द, पाचन से राहत दिलाने में मदद कर करता है. अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो आप नारियल की चटनी का सेवन कर सकते हैं. इसमें कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है.

 

Spread the love

Leave a Comment

Recipe Rating