Kokum Sharbat /kokum Juice/कोकम शरबत के फायदे

Kokum Sharbat

गर्मियों के सीजन में कुछ ठंडा या तरल पदार्थ की आवश्कता हमेशा ही बनी रहती है। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले ड्रिंक्स को पीना जरुरी होता है जैसे की आम पन्ना , अमरुद जूस ,आम रस और भी बहुत कुछ जिस से शरीर में ठंडक बनी रहे । ऐसे में Kokum Sharbat आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। कोकम की तासीर ठंडी होती है जिस से ये गर्मियों में पीने से आपके शरीर को ठंडक देता है और तरोताज़ा रखता है। kokum Juice गार्सिनिया इंडिका के पेड़ के फल से बना एक ताज़ा ड्रिंक है, जो भारत के पश्चिमी घाटों का मूल निवासी है।

फल को आमतौर पर कोकम के रूप में जाना जाता है, और इसमें एक तीखा स्वाद होता है जो गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए एकदम सही ड्रिंक है। कोकम शरबत बनाने के लिए, फलों को कई घंटों के लिए पानी में भिगोया जाता है, और फिर रस निकाला जाता है और चीनी, नमक और कुछ अन्य मसालों के साथ मिलाकर मीठा और खट्टा स्वाद बनाया जाता है।

Kokum Sharbat

यह शरबत न केवल स्वादिष्ट है बल्कि इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी हैं, जिनमें पाचन में सहायता करना, भूख में सुधार करना और हीट स्ट्रोक को रोकने में मदद करना और भी अन्य लाभ शामिल है। भारतीय संस्कृति में अक्सर त्योहारो या ख़ास मौके पर कोकम का शरबत परोसा जाता है। कोकम के शरबत में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है इशलिये वजन घटाने में बहुत मदद करता है।

कोकम के शरबत पीने के और भी बहुत लाभ है जो हम आगे के ब्लॉग में चर्चा करेंगे। साथ ही जानेंगे कोकम का जूस कब पीना चाहिए। कोकम शरबत अब इतना लोकप्रिय बन चूका है जिसका आनंद पूरे भारत में लोग लेते हैं, खासकर गर्मी के महीनों के दौरान और यह दुनिया के अन्य हिस्सों में लोकप्रियता प्राप्त कर रहा है।

Read More- लौकी के जूस के फायदे नुक्सान और पीने का सही समय 

कोकम क्या है ?

कोकम एक फल है जिसका वैज्ञानिक नाम गार्सिनिया इंडिका (garcinia indica) है।, जो भारत के पश्चिमी घाटों में पाया जाता है। कई वर्षो से कोकम का इस्तेमाल औषधीय रूप में किया जाता है। कोकम का फल छोटा होता है और पकने पर गहरे बैंगनी रंग का होता है।

कोकम का स्वाद तीखा, थोड़ा मीठा होता है और इसका उपयोग अक्सर पारंपरिक भारतीय खाना पकाने में करी और चटनी जैसे व्यंजनों में खट्टा एजेंट के रूप में किया जाता है। कोकम का उपयोग कोकम शरबत बनाने के लिए किया भी किया जाता है जो अक्सर गर्मियों में इस्तेमाल होता है , जो अपने ताज़ा स्वाद और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है।

kokum juice

कोकम फल एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होते हैं जो पाचन में सुधार करने, पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने और हीटस्ट्रोक जैसे लक्षणों को कम करने में मदद करते हैं। कोकम भारत के कई क्षेत्रों के व्यंजनों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसका उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए भी किया जाता है।

कोकम शरबत के फायदे / kokum Juice Benefits

पाचन में लाभदायक : आजकल के अनियमित खानपान की वजह से अक्सर पेट सम्बंधित शिकायते बनी रहती है जैसे की गैस , कब्ज , पेट फूलना , अपच। ऐसे में कोकम का रस पीने से पाचन में सुधार आता है और भोजन को पचाने में आपको आसानी होती है। गैस जैसी समस्याओं में राहत देता है। पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है।

वजन घटाने में मदद करता है : बढ़ते वजन की समस्या से आजकल सभी परेशान रहते है ऐसे में कोकम का जूस आपके बढ़ते वजन को कम करने में बहुत सहायक होता है। कोकम में कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होती है इशलिये कोकम का रस वजन घटाने में सहायता कर सकता है। कोकम में मौजूद गार्सिनोल और हाइड्रोक्सीसाइट्रिक एसिड जैसे कंपाउंड, वजन को नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं और भूख कम करने में मदद करता है।

सूजन को कम करता है : कोकम के जूस में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट जैसे चमत्कारिक गुण मौजूद होते है और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है जो सूजन को कम करने में बहुत मदद करते है। अल्सर की समस्या में भी कोकम बहुत असरदार होता है। इशलिये गर्मियों में कोकम के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए।

हृदय को स्वस्थ रखता है : कोकम का जूस पोटेशियम से भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही क्लोएस्ट्रोल को भी कम करता है जिस से हृदय स्वास्थ्य में सुधार करने में बहुत मदद मिलती है। अगर आप अपने हृदय को स्वस्थ्य रखना चाहते है तो कोकम के जूस का सेवन जरूर करे।

त्वचा को स्वस्थ रखता है : कोकम में एंथोसायनिन्स (Anthocyanins) नामक फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाया जाता है, जिसमें सक्रिय एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को रेडिकल्स फ्री बनाते है। त्वचा को डैमेज से बचाने में मदद करते है और स्वस्थ और सुन्दर बनाते है। कोकम का शरबत एक स्वस्थ और ताज़ा पेय है जो संतुलित आहार के हिस्से के रूप में नियमित रूप से सेवन करने पर कई प्रक्रार के स्वस्थ्य लाभ देता है।

डायरिया में मदद करता है : यदि कोई डायरिया से पीड़ित है तो ऐसी स्थिति में कोकम का फल कुछ हद तक राहत दिला सकता है। कोकम के फल में एंटी-डायरिया गुण पाया जाता है, जिसके कारण इसका सेवन करने से यह डायरिया के उपचार में मदद कर सकता है ।

लिवर को स्वास्थ्य रखता है: लिवर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए भी कोकम फल का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, कोकम फल में कई प्रकार के बायोएक्टिव यौगिक जैसे गार्सिनोल (Garcinol) होते हैं, जो एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण की तरह काम कर सकते हैं। इन गुणों की वजह से आपके लिवर को स्वस्थ रखने व कैंसर से बचाने में मदद मिल सकती हैं । कोकम के फल का प्रयोग करने से लिवर संबंधी विकारों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

लुह को कम करता है : कोकम की तासीर ठंडी होती है इशलिये गर्मी में इसका सेवन बहुत ही उचित माना गया है। कोकम का शरबत पीने से शरीर ठंडा रहता है जिस से लुह लगने जैसी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। गर्मी में अक्सर शरीर का तापमान गरम हो जाता है ऐसे में कोकम का शरबत पीना हमेशा ही फायदेमंद रहेगा।

इम्युनिटी को बढ़ावा देता है: कोकम का रस विटामिन सी का एक समृद्ध सोर्स है, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में मदद करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। अच्छी इम्युनिटी को बढ़ाने में कोकम का शरबत बहोत फायदेमंद होता है। इसलिए इसका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।

कोकम का साइड इफेक्ट / kokum juice side effects

  • बहुत अधिक मात्रा में कोकम का शरबत न पीये नहीं तो ये आपके लिए नुकसान दायक भी हो सकता है। किसी भी चीज को अत्यधिक मात्रा में लेना नुकसान दायक ही होता है इशलिये किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसकी उचित मात्रा का जान लेना बहुत जरुरी है।
  • यदि आप ब्लड प्रेशर या अन्य बीमारी की दवाये ले रहे है तो आपको कोकम का शरबत इस्तेमाल करने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लेना चाहिए।
  • जिन लोगों को त्वचा संबंधी कोई एलर्जी है, तो उन्हें भी कोकम का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • शरबत पीने के दौरान यदि किसी भी प्रकार का कोई एलर्जी जैसी समस्याए दिखे तो आप तुरंत ही इसका सेवन बंद कर दे और अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले।

कोकम शरबत कैसे बनाते हैं / kokum syrup / कोकम सिरप

कोकम शरबत सामाग्री

  • कोकम – 100 ग्राम
  • नमक – 1 टी स्पून
  • चीनी – 2 कप (450 ग्राम)
  • काला नमक – 1 टेबल स्पून
  • नींबू का रस – 2 टेबल स्पून
  • जीरा (भुना और पीसा हुआ) – 1 टेबल स्पून

कोकम शरबत बनाने की विधि

मार्केट में बड़ी आसानी से आपको कोकम मिल जायेगा लेकिन आपको बिना बीज वाले कोकम को लेना है।

Kokum Sharbat
सबसे पहले कोकम को 1 कप पानी में 3 घंटे के लिए भिगो के रख दे।

Kokum Sharbat
कोकम 3 घंटे बाद अच्छी तरह से सॉफ्ट हो जायेगा।
पानी सहित कोकम को मिक्सी जार में डाल दे और एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।

Kokum Sharbat
अब हम एक पैन में 2 कप चीनी लेंगे और साथ में 1 कप पानी ऐड करेंगे।

Kokum Sharbat
अब गैस ऑन करे और चीनी को चलाते हुए पिघलने दे। चीनी जैसे ही आधी पिघल जाये हम कोकम का पेस्ट डाल देंगे।

Kokum Sharbat
पेस्ट डालने के बाद कलछी की सहायता से अच्छे से मिक्स कर करे।

Kokum Sharbat
गैस की फ्लेम को मध्यम रखेंगे।
1 मिनट मिक्स करने के बाद हम काला नमक , सदा नमक और भुना हुआ जीरा ऐड करेंगे।

Kokum Sharbat
और लगभग 12 मिनट के लिए चलाते हुए पका लेंगे।
आप हाथ में थोड़ा सा लेके चेक भी कर सकते है अगर शहद की तरह चिपचिपा लग रहा है तो सिरप बनकर तैयार है।

Kokum Sharbat
गैस को बंद कर दे और उसमे निम्बू का रस डाल दे , मिक्स कर ले।

Kokum Sharbat
सिरप को ठंडा होने दे , ठंडा होने के बाद छन्नी की सहायता से सिरप को छान ले।

kokum juice
एक कांच की बोतल में भरकर फ्रिज में रख दे।

kokum juice
अब जब भी आपको शरबत सर्व करना हो एक गिलास में 2 बड़े चम्मच सिरप ले कुछ बर्फ के टुकड़े मिलाये और ठंडा पानी मिक्स करे।
ठंडा ठंडा सर्व करे।

FAQ

कोकम सिरप किस चीज से बनता है?

कोकम सिरप कोकम के सूखे फल से बनता है। कोकम के फलो से बीज को निकाल के सुखाया जाता है। बाजार में आसानी से कोकम मिल जाता है। कोकम का सिरप बनाने के लिए कोकम को 2 से 3 घंटे के लिए भिगोया जाता है फिर पेस्ट तैयार किया जाता है। चीनी के चासनी में पेस्ट को डाल के पकाया जाता है साथ नमक जीरा पाउडर मिछ कर के सिरप को तैयार किया जाता है।

कोकम शरबत कब पीना चाहिए?
कोकम शरबत को आप नास्ते के 2 घंटे बाद या दोपहर का खाना खाने के बाद कभी भी पी सकते है। कोकम का शरबत पीते वक़्त बस आप मात्रा का जरूर ध्यान रखे। अत्यधिक सेवन नहीं करना है आपको।
आज के ब्लॉग मैंने कोकम के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। कोकम शर्बत क्या है कोकम जूस को कैसे बनाया जाता है और कोकम शरबत पीने के फायदे। आपको ये ब्लॉग आर्टिकल कैसा लगा हमे कमेंट में लिखकर जरूर बताये और ब्लॉग को स्टार रेटिंग देना न भूले।

 

Spread the love

Leave a Comment