Guava Juice Recipe
फलों के जूस का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद रहता है और हमेशा ही आपको तरो ताज़ा रखता है। आप कई तरह के फलों का जूस का इस्तेमाल कर सकते है जैसे की आम का पन्ना , चुकुन्दर का जूस , आम रस , सेव का रस , खीरे का जूस और भी कई प्रक्रार के जूस। तो आज के ब्लॉग में हम आपको अमरुद का जूस पीने के फायदे के बारे में बताएँगे साथ Guava juice को बनाना भी बताएँगे। अमरुद जूस को पेरू जूस भी कहा जाता है।
अमरूद का जूस एक स्वादिष्ट और बहुत ही पौष्टिक पेय में से एक है जो कई तरह के विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अमरूद के फल से बना, यह जूस अपने मीठे और तीखे स्वाद के लिए जाना जाता है। अमरुद के जूस में चीनी मिलाकर मिठास को बढ़ाया जाता है। अमरूद का जूस विशेष रूप से विटामिन सी से भरपूर होता है, जो एक स्वस्थ शरीर को बनाने में मदद करता है।
अमरूद का जूस आपको संक्रमण और बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। इसके आलावा, अमरुद जूस में फाइबर की भरपूर मात्रा होती हैं, जो पाचन में सहायता करते हैं और साथ ही आंत को स्वस्थ्य रखने में बढ़ावा देते हैं। Guava Juice पीने के और भी बहुत स्वास्थ्य लाभ है जैसे की शरीर में सूजन को कम करना , गठिया के रोगो को में आराम मिलता है , अस्थमा जैसे रोगों में भी आराम मिलता है।
अमरुद के जूस में विटामिन ए भी भरपूर मात्रा में होता है जो आपके त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो इस गर्मी के मौसम में एक बार Guava Juice को जरूर बना के देखे और आनंद ले।
Read More- चुकंदर का जूस – पीने के फायदे और नुक्सान ,पीने का सही समय बनाने का तरीका
अमरुद का जूस पिने के फायदे / Guava juice benefits in Hindi
इम्युनिटी को बढ़ाता है : अमरूद में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है। विटामिन सी का प्रयोग करने से आपके शरीर की प्रतिरोधक छमता बढ़ती है। जिस से आपको बहुत सारे रोगो से लड़ने में मदद मिलती है और आप जल्दी किसी भी बीमारी के संपर्क में नहीं आते है। बच्चों को जरूर से अमरुद के जूस का सेवन कराना चाहिए जिस से वो जल्दी बीमार न पड़े।
पाचन के लिए वरदान :अमरूद में बहुत ज्यादा मात्रा में फाइबर होता है, और फाइबर आपके पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत मदद करता है। अमरूद के जूस का सेवन करने से कब्ज को रोकने और नियमितता को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। Guava juice का सेवन करने से आपकी पाचनक्रिया दुरुस्त रहती है जिस से आपको भोजन पचाने में मदद मिलती है। इसमें एक खास तरह का गुण होता है, जो कि पेट को साफ करता, मेटाबोलिज्म को तेज करता है और आंतों के फंक्शन में तेजी लाता है।
डॉयबिटीज में बहुत फायदेमंद : अत्यधिक मात्रा में मौजूद शुगर आपके हृदय के लिए सही नहीं होता है ऐसे में आपको अमरुद के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। रीसर्च में ये पता चला है की अमरूद में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसका अर्थ है कि आपके ब्लड में मौजूद शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और मधुमेह को रोकने में मदद कर सकता है।
मधुमेह के रोगियों के लिए Guava juice वरदान है। साथ ही इस जूस का एंटीऑक्सिडेंट शरीर के इलेक्ट्रोलाइट में पोटेशियम को संतुलित करने में मदद करते हैं, जो कि एक स्वस्थ हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होता है।
सूजन के लिए फायदेमंद : अमरूद में प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने और पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं। यदि आपको अक्सर पैरो में सूजन रहती है तो आपको अमरुद के जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। गठिया और अस्थमा जैसी स्थितियों के लक्षणों को कम करने में भी मदद करता है।
आखों के रौशनी के लिए अच्छा : अमरुद में विटामिन ए भी मौजूद रहता है जो आपकी आँखों के लिए बहुत अच्छा है। अगर आपकी आँखों में किसी प्रकार का इन्फेक्शन है या मोतियाबिंद की शिकायत है तो आपको रोजाना ही अमरुद के जूस का सेवन करना चाहिए। आज कल कम उम्र में बच्चो को चश्मा लग रहा है ऐसे में बच्चो को भी अमरुद के जूस पीने को दे।
तनाव को कम करता है : अमरुद के जूस के मैग्नीसियम पाया जाता है जो आपके तनाव को काम करने में बहुत मदद करता है। अमरूद में विटामिन बी 6 और अन्य पोषक तत्व भी मौजूद होते है जो आपके मस्तिष्क के कार्य को बढ़ाते है और आपके सोचने के छमता में सुधार लाते है।
चेहरे के त्वचा के लिए फायदेमंद : अमरुद का जूस में विटामिन ई और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण यह स्किन के लिए भी बेहतरीन ड्रिंक है. विटामिंस और मिनरल्स में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती हैं, जो एक्ने, मुहांसों की समस्या का इलाज करने में कारगर साबित होते हैं, अमरूद का जूस पीने से झुर्रियों, बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी बचाव होता है। अगर आप अपनी चेहरे की त्वचा को हेअल्थी बनाये रखना चाहते है तो अमरुद के जूस का सेवन जरूर करे।
अमरूद का जूस बनाने की विधि
अमरुद जूस बनाने के लिए सामग्री
- अमरूद (पेरू) 2
- चीनी 3 बड़े चम्मच
- काला नमक 1 चुटकी
- आइस क्यूब 7/8(ऑप्शनल )
- पानी 250 मि.ली.
बनाने की विधि
Guava Juice बनाने के लिए सबसे पहले 2 अमरुद को अच्छे से धो ले और फिर उसका छिलका उतार ले।
अमरुद को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
एक मिक्सी का जार ले और उसमें सारे कटे हुए अमरुद को डाल दे।
साथ में नमक, आइस क्यूब ,चीनी और पानी भी डाल दे।
मिक्सी को चला के एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।
छन्नी की सहायता से पेस्ट को छान ले।
आप चाहे तो थोड़ा सा निम्बू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है।
Guava Juice बनकर तैयार है।
FAQ
क्या अमरूद का जूस लिवर के लिए अच्छा है?
Guava juice पीने से पाचन क्रिया सही रहती है। जिनको पेट सम्बंधित परेशानी हो जैसे की गैस ,अपच ,कब्ज उन्हें नियमित रूप से अमरुद का सेवन करना चाहिए। अगर आप भुना हुआ अमरुद खाते है तो आपके बहुत सी बीमारी में लाभदायक होता है भुना अमरुद।
अमरूद का जूस कब पीना चाहिए?
Guava Juice का सेवन आप कभी भी कर सकते है। बस रात में कभी भी अमरुद न खाना चाहिए और न ही इसका सेवन करना चाहिए। आप सुबह खाली पेट या दोपहर में खाना खाने के बाद कभी भी कर सकते है। अमरुद आपके स्वस्थ्य के लिए वरदान है।
आपको ये अमरुद के जूस की रेसिपी कैसी लगी हमे कमेंट में लिखना न भूले। रेसिपी पसंद आई हो तो रेसिपी को स्टार रेटिंग जरूर दे। यदि आपका कोई भी सवाल है तो आप कमेंट कर के पूछ सकते है। रेसिपी को लाइक और शेयर जरूर करे।
Recipe card

Guava Recipe
Ingredients
- अमरूद पेरू 2
- चीनी 3 बड़े चम्मच
- काला नमक 1 चुटकी
- आइस क्यूब 7/8 ऑप्शनल
- पानी 250 मि.ली.
Instructions
- सबसे पहले 2 अमरुद को अच्छे से धो ले और फिर उसका छिलका उतार ले।
- अमरुद को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
- एक मिक्सी का जार ले और उसमें सारे कटे हुए अमरुद को डाल दे।
- साथ में नमक, आइस क्यूब ,चीनी और पानी भी डाल दे।
- मिक्सी को चला के एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।
- छन्नी की सहायता से पेस्ट को छान ले।
- आप चाहे तो थोड़ा सा निम्बू के रस का भी इस्तेमाल कर सकते है।
- अगर ज्यादा गाढ़ा लगे तो पानी भी मिला सकते है।
- अमरुद का जूस बनकर तैयार है।