Aam Panna Recipe- 2 आसान तरीके से जाने आम पन्ना बनाने की विधि

आम पन्ना रेसिपी / कैरी पन्ना 

गर्मियों का सीजन आ चूका है और ऐसे में आवश्यकता होती है ठंडे पेय की। अगर बात ठन्डे पेय की है तो Aam Panna से बेहतर कुछ भी नहीं। अगर आप भी aam panna recipe की तलाश कर रहे है तो आज का ब्लॉग आपके लिए है। गर्मियों में आम पन्ना अपने ताज़ा पेय और ठंडे गुणों के लिए जाना जाता है। ये बनाने में जितना आसान होता है स्वाथ्य के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है।

आम पन्ना रेसिपी को बनाने के लिए, कच्चे आमों को पहले उबाला जाता है और फिर चीनी, नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर और पुदीने की पत्तियों के साथ मिलाकर एक स्वादिष्ट और खट्टा मीठा पेय तैयार किया जाता है। आम पन्ना को आप बहुत तरीके से बना सकते है जिसमे इसका स्वाद खट्टा मीठा , तीखा , मसालेदार भी होता है। आम पन्ना को Kairi panna भी कहते है क्यूकी ये कच्चे आम की कैरियो से बनाया जाता है। आम का पन्ना न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसे पीने के कई फायदे भी है ।

Aam panna recipe

कच्चे आम विटामिन सी से भरपूर होता हैं, जो इम्युनिटी को बढ़ाने में बहुत सहायक होता है और पाचन के सुधार के लिए भी अच्छा होता हैं। गर्मियों में लुह(heat stroke) लगने की समस्या आम हो जाती है ऐसे में अगर आप आम पन्ना का सेवन करते है तो ये आपके सरीर को शीतलता प्रदान करता है जिस से आप लुह की समस्या से काफी हद तक बच सकते है। आम पन्ना गर्मी को मात देने में बहुत सहायक है इशलिये आम पन्ना गर्मियों सबका पसंदिता बन जाता है। आम पन्ना को बहुत तरीके से बना के पीना लोग पसंद करते है।

कुछ लोग पेय का मीठा स्वाद के रूप में पसंद करते हैं, जबकि अन्य इसे अधिक तीखा पसंद करते हैं। आम पन्ना रेसिपी में आप चीनी और नमक की मात्रा को अपनी पसंद के अनुसार कम या ज्यादा भी कर सकते है। कच्चे आम का बहुत तरीके से इस्तेमाल किया जाता है जिसमे आम का अचार , आम की चटनी , आम की कैंडी ,आम का पापड़ kacche aam ka sharbat इत्यादि शामिल है।

तो चलिए इसे आज आम पन्ना रेसिपी को स्टेप बाय स्टेप बनाना सीखेंगे वो भी 2 तरीके से आपको जो भी तरीका अच्छा लगे आप इस्तेमाल कर सकते है। आम पन्ना बनाने से पहले हम आम पन्ना का इतिहास जान लेते है की इस रेसिपी की शुरुयात कैसे हुई।

 

 

जाने आम पन्ना का इतिहास

आम पन्ना कच्चे आम से बना एक पारंपरिक भारतीय पेय है। आम पन्ना का इतिहास भारत में प्राचीन काल से है। प्राचीनकाल में आम पन्ना को आम झोरा के नाम से जाना जाता था। यह शाही परिवारों के बीच एक लोकप्रिय पेय था जिसका जायज़ा सैनिकों और यात्रियों को भी दिया जाता था इसका सेवन करा के। भारत की गर्म और नम जलवायु में आम का पन्ना एक ताज़ा और ठंडा प्रभाव प्रदान करता था।

आम पन्ना की रेसिपी पीढ़ियों से चली आ रही है और एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में अलग अलग तरह से बनाई जाती है। कुछ क्षेत्रों में इसे कच्चे आमों से बनाया जाता है, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसे पके आमों से बनाया जाता है। पारंपरिक नुस्खा में आम पन्ना में हरे आम को पानी के साथ उबालना जाता था फिर , जीरा और काला नमक जैसे मसाले और चीनी के साथ एक गाढ़ा मिश्रण बनाया जाता था ।

फिर इस मिश्रण को पानी से पतला किया जाता है और ठंडा परोसा जाता था । आम पन्ना न केवल एक ताज़ा गर्मियों का पेय है बल्कि माना जाता है कि इसमें औषधीय गुण भी हैं। यह विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट और इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है और कहा जाता है कि यह पाचन में सहायता करता है, हीटस्ट्रोक को रोकता है और प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है।

आज, आम पन्ना भारत में एक लोकप्रिय पेय है, और इसकी लोकप्रियता दुनिया के अन्य भागों में भी फैल गई है। यह पैकेट के फॉर्म में अलग अलग स्वाद के साथ आपको बाजार में आसानी से उपलब्ध हो जायेगा।

आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री / aam panna ingredients

  • (कच्चे आम के छिलके) – 4 आम के छिलके
  • कच्चा आम – 1 , 200-250 Gram
  • पानी – 1 कप
  • चीनी – 2 कप
  • पानी – 1 to 1/4 कप
  • काला नमक – 1 Tsp
  • सादा नमक – 1/2 Tsp

सर्व करने के लिए

  • केरी पन्ना
  • पुदीना पत्ती
  • आइस क्यूब
  • ठंडा पानी

आम पन्ना बनाने की विधि स्टेप बॉय स्टेप

आम का पन्ना बनाने के लिए सबसे पहले हमे लेना है कच्चा आम।
Aam panna recipe
आम को धो के उसका छिलका उतार ले। छिलके को फेके नहीं उसका भी इस्तेमाल करना है। आम को छिलने के बाद आम के छोटे छोटे टुकड़े कर ले।
Aam panna recipe
अब गैस पर कुकर चढ़ाये और छिलको के साथ आम के टुकड़ो को भी कुकर में डाल दे। 1 कप पानी डालें और 2 से 3 सिटी आने तक पका ले।
Aam panna recipe
अब कुकर का प्रेशर अपने आप खुलने दे और उबले हुए आम के पल्प को ठंडा होने दे।
Aam panna recipe
आम ठंडा होने के बाद एक मिक्सी का जार ले और उसमें उबले हुए आम को और आम के छिलको को डालें ।
Aam panna recipe
एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।
Aam panna recipe
पेस्ट तैयार होने के बाद एक छन्नी की सहायता से सारे पेस्ट को छान लेंगे।
Aam panna recipe
अब एक गैस पे एक भगोना चढ़ाये और उसमे 2 कप चीनी और 1 कप पानी डालें और चीनी को पानी में अच्छे से घुलने दे।
Aam panna recipe
चीनी घुलने के बाद हम आम के पेस्ट को चासनी में डालेंगे और 10 से 12 मिनट के लिए उबालेंगे ।
Aam panna recipe
पेस्ट को पकाने के दौरान हम डालेंगे काला नमक और सादा नमक।
Aam panna recipe
और तबतक पकाएंगे जबतक सारा झाग ख़तम न हो जाये।
Aam panna recipe
जैसे ही सारा झाग खतम हो जाये गैस को बंद कर दे और मिश्रण को ठंडा होने दे।
Aam panna recipe
ठंडा होने के बाद आम के मिश्रण को किसी सीसे के बोतल में स्टोर कर के फ्रिज में रख दे।
Aam panna recipe
जब भी आपको पन्ना सर्व करना हो फ्रिज से निकाले 2 से 3 चम्मच आम पन्ना मिश्रण को ग्लास में डालें और साथ में थोड़ा सा पुदीना के पत्ते को पेस्ट बना के डाले या कूट के डालें, ठंडा पानी और बर्फ के साथ के साथ मिक्स करे और ठंडा ठंडा परोसे।

इस तरह आम पन्ना/रॉ मैंगो ड्रिंक 5 मिनट में बनकर तैयार हो जायेगा ।

आम पन्ना रेसिपी को बनाने का दूसरा तरीका

आम पन्ना बनाने के लिए सामग्री

  • जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • कच्चा आम – 250 ग्राम
  • काला नमक – 1/2 चम्मच
  • चीनी – 1 कप
  • स्वाद अनुसार नामक

 

पन्ना बनाने की विधि स्टेप बॉय स्टेप

  1. सबसे पहले प्रेशर कुकर में आम को पानी के साथ डालकर 3 से 4 सीटी आने तक उबाल ले।
  2. आम को निकाल कर ठंडा होने दे।
  3. ठंडा होने के बाद आम के छिलके को हटा ले।
  4. चम्मच या स्पून की सहायता आम के गुद्दे को निकाल ले।
  5. अब आम के गुद्दे में कला नमक , चीनी , जीरा पाउडर और नमक मिला ले।
  6. अब सभी चीजों को मिक्सी जार में डाल के एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले।
  7. और इस पेस्ट को फ्रिज में रख दे ठंडा होने के लिए।
  8. जब भी सर्व करना हो एक गिलास में आम के पेस्ट को डालें और साथ ठंडा पानी डालें।
  9. अच्छे से मिक्स करे और ठंडा ठंडा सर्व करे।
  10. आप चाहे तो इसमें पुदीना की पत्तियों का पेस्ट बना के भी मिक्स कर सकते है।
निष्कर्ष
आपको ये आसान सी aam panna recipe कैसी लगी हमे जरूर बताये। रेसिपी पसनद आये तो उसे स्टार देना न भूले। और इस गर्मी में एक बार जरूर इस रेसिपी को ट्राई कर के देखे। यदि कोई सुझाव है तो उसे कमेंट में जरूर शामिल करे।
Recipe Card
Aam panna recipe

Aam Panna Recipe

Prep Time 5 minutes
Cook Time 15 minutes
Total Time 20 minutes
Servings 4 person

Ingredients
  

  • कच्चे आम के छिलके - 4 आम के छिलके
  • कच्चा आम - 1 आम (200-250 Gram)
  • पानी - 1 to 1/4 कप
  • काला नमक - 1 Tsp
  • सादा नमक - 1/2 Tsp
  • पानी - 1 कप
  • चीनी - 2 कप

Instructions
 

  • एक बड़ा कटोरा लें, उसमें कच्चे आम के कुछ छिलके और कटा हुआ कच्चा आम डालें और उन्हें ठीक से धो लें।
  • फिर कटे हुए कच्चे आम के टुकड़े और छिलके को एक कुकर में डालें और उसमें पानी डालें.
  • इसे ढक्कन से ढक दें और 2-3 सीटी आने दें।
  • फिर प्रेशर को हटा दें और नरम आम और आम के छिलके (पानी के साथ जिसमें इसे पकाया गया था) को एक ब्लेंडर में डालें ।
  • इसे थोड़ा ठंडा होने दें.
  • ठंडा होने के बाद ब्लेंड कर के एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर ले।
  • अब पेस्ट को एक छन्नी की सहायता से छान ले।
  • पैन को गर्म होने के लिए रख दें, चीनी और पानी डालकर उबाल लें।
  • जब चीनी अच्छे से घुल जाए तो आम का पेस्ट, थोड़ा पानी, काला नमक और सादा नमक डालें।
  • इसे लगातार चलाते रहें।
  • जब आम पन्ना अच्छे से पक जाए पकने में 10 से 12 मिनट का समय लगेगा।
  • जब आम पन्ना का झाग पूरी तरह ख़तम हो जायेगा तब गैस बंद कर दीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए.
  • आम पन्ना को एक कांच की बोतल में डालें और फ्रिज में रखें।
  • परोसने के लिए, गिलास में 3 चम्मच आम पन्ना मिश्रण डालें , कुचले हुए पुदीने के पत्ते, कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और शेष ठंडे पानी से भरें पुदीने की पत्तियों के साथ ठंडा परोसें।
FAQ
आम का पन्ना पीने से क्या फायदा होता है?
  • कच्चे आम का पन्ना पीने के बहुत फायदे है , पन्ना आपके सरीर को शीतलता प्रदान करता है जिस से आपको जल्दी लुह नहीं लगती।
  • आम का पन्ना आपके डाइजेसशन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • गर्भावस्था में भी आम पन्ना माँ और बच्चे दोनों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  • अगर आपको खून की कमी है तो आम पन्ना का सेवन जरूर करे।
  • आम पन्ना में भरपूर मात्रा में विटामिन सी मौजूद होता तो आपके शरीर की प्रतिरोधक छमता को बढ़ाता है।
  • आम पन्ना एसिडिटी में भी बहुत लाभदायक होता है।
Spread the love

1 thought on “Aam Panna Recipe- 2 आसान तरीके से जाने आम पन्ना बनाने की विधि”

Leave a Comment

Recipe Rating