चुकंदर का जूस
चुकंदर एक ऐसी सब्जी है जो बहुत सारे गुणों से भरपूर है। जिसका सलाद खाये या जूस पिए दोनों ही रूप में ये फायदेमंद होता है। चुकंदर का जूस भी प्राकतिक गुणों का भंडार है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान के बारे में बताएँगे और साथ ही चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए और कितना पीना चाहिए।
चुकंदर का जूस एक ऐसा स्वास्थ्य पेय है जिसने अपने ढेर सारे लाभों के कारण हाल ही के वर्षों में बहुत अधिक ध्यान आकर्षित किया है। चुकंदर का रस विटामिन और एंटीऑक्सिडेंट तत्वों से भरा होता है। चुकंदर का रस पीने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत सहायता मिलती है। चुकंदर के रस में विटामिन सी, मिनरल्स पोटेशियम और फोलेट जैसे विटामिन पाए जाते है।
अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए चुकंदर का रस बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। चुकंदर के जूस में सूजन को कम करने के भी कमाल के गुण पाए जाते है। चुकंदर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा सोर्स है जो आपके शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। चुकंदर को हम कई तरह से इस्तेमाल करते है चुकंदर का चीला बनाकर ,सलाद बनाकर , चुकंदर का हलवा बनाकर और भी कई तरह की चीजें बनाकर।
लेकिन सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है चुकंदर का रस। चुकंदर का रस अपने थोड़े से अजीब स्वाद के कारण सभी को पसंद नहीं आता। पर यकीन करिये अगर आप चुकंदर के जूस का इस्तेमाल करते है तो इसका स्वास्थ्य लाभ आपको जरूर मिलेगा।
Read More – Giloy Juice – जाने गिलोय जूस पीने के फायदे नुकसान और पीने का सही तरीका
चुकंदर का जूस पीने के फायदे और नुकसान
चुकंदर का जूस पीने के ढेर सारे फायदे है लेकिन उचित मात्रा में अगर आप इसका सेवन अधिक मात्रा में करते है तो चुकंदर का जूस पीने के नुकसान भी है। तो आइये जानते है इनके फायदे और नुक़सान के बारे में। चुकंदर का जूस पोषक तत्वों से भरपूर पेय है जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। चुकंदर का रस पीने के कुछ सबसे उल्लेखनीय लाभ हैं:
चुकंदर का जूस पीने के फायदे
ब्लड प्रेशर को कम करता है – यदि आप ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे है तो आपको चुकंदर का जूस का सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर के जूस में मौजूद नाइट्रेट कम्पाउंड आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अगर आप हाइपरटेंशन से ग्रसित है तो चुकंदर का जूस आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में बहुत सहायक है।
स्टेमिना में सुधार लाता है – अगर आप वर्कआउट कर रहे है और वर्कआउट करने के दौरान आपको थकान या कमजोरी महसूस होती है तो आपको चुकंदर के जूस का सेवन जरूर करना चाहिये। चुकंदर के रस में मौजूद नाइट्रेट मांसपेशियों में खून के प्रवाह में सुधार कर सकते हैं, जो आपके व्यायाम के सहनशक्ति को बढ़ा सकता हैं और थकान को कम कर सकता हैं।
वजन को नियंत्रित करता है – आयुर्वेद के अनुसार चुकंदर के जूस में वसा और कैलोरी न के बराबर होती है। अगर आप वजन घटाने के सफर पे हैं तो ऐसे में चुकंदर का जूस आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। चुकंदर जूस को आप वेट लॉस ड्रिंक की तरह इस्तेमाल कर सकते है। चुकंदर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है इसलिए ये आपके वजह को जल्दी घटाने में मदद करता है।
लिवर को स्ट्रांग बनाता है – चुकंदर का रस कार्बोहाइड्रेट का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। जो आपको भरपूर ऊर्जा प्रदान करता है। चुकंदर के रस में बीटाइन मौजूद होता है, जो लिवर की कार्यप्रणाली में सहायक होता है।
पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है – चुकंदर के रस में मौजूद फाइबर का एक अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पाचन स्वास्थ्य को सुधारता है और भोजन को पचाने में मदद करता है। इशलिये आप चुकंदर के जूस को अपने आहार में जरूर शामिल करे।
कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करें – आज के अनिमियत और अनहेल्दी खान पान से हमारा कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ रहा है ऐसे में चुकंदर का जूस आपके लिए बहुत सहायक है। चुकंदर का जूस आपके बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
सूजन को कम करता है – कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि चुकंदर के रस में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने और पुरानी बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।
हृदय को स्वास्थ्य रखता है – चुकंदर के रस में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल के स्तर में सुधार लाता है और हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के बहुत मदद करता है । लेकिन अगर आप किसी दवा से अलेर्जिक है या या कोई अन्य दवा लेते है अथवा कोई गंभीर बीमारी से पीड़ित है तो चुकंदर का जूस लेने से पहले आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।
एनीमिया की कमी को दूर करता है – अगर आपको खून की कमी है तो आपको चुकन्दर का सेवन जरूर करना चाहिए। चुकंदर का जूस पीने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। चुकंदर का जूस आपके हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद करता है।
यादास्त तेज़ होती है – चुकंदर का जूस पीने से मष्तिस्क में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है जिस से आपका मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और आपके सोचने समझने की छमता में विकाश होता है , यादाश्त तेज़ रहती है। पढ़ने वाले बच्चो को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
चुकंदर का जूस पीने के नुकसान
लिवर को नुकसान पहुंचा सकता है – अगर आप अत्यधिक मात्रा में चुकंदर के जूस का सेवन करते है तो ये आपके लिवर को नुकसान भी पंहुचा सकता है। रिसर्च में ये पाया गया है की अत्यधिक मात्रा में चुकंदर जूस का सेवन आपके लीवर पे धीरे धीरे दुष्प्रभाव छोड़ता है।
पाचन संबंधी समस्याएं – अगर आप अत्यधिक मात्रा में चुकंदर जूस का सेवन करते है तो इस से आपके पाचन क्रिया पे दुष्प्रभाव भी पड़ सकता है। आपको उलटी दस्त , गैस जैसी समस्या पैदा हो सकती है अगर आप अत्यधिक मात्रा में चुकंदर जूस को पीते है। चुकंदर में फाइबर अधिक होता है और कुछ लोगों के लिए इसे पचाना मुश्किल हो सकता है।
दवाओं के साथ परस्पर क्रिया कर सकता है – चुकंदर के जूस में बहुत ज्यादा मात्रा में नाइट्रेट होता है इशलिये रक्तचाप की दवाओं सहित कुछ दवाओं के साथ रियेक्ट कर सकता है और इसका दुष्प्रभाव आपके शरीर पे हो सकता है।
ब्लड प्रेशर कम कर सकता है – चुकंदर का जूस आपके हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है। इसलिए अगर आपको लो ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आपको चुकंदर के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
कैल्शियम की कमी हो सकती है – रिसर्च के अनुसार, ज़्यादा चुकंदर का जूस पीने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है। जिन महिलाओं में कैल्शियम की कमी होती है, उन्हें चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए।
चुकंदर का जूस बनाने का तरीका / chukandar ka juice kaise banaye
चुकुन्दर का जूस बनाने के लिए सामग्री
- चुकुन्दर – 2 मध्यम आकार (300 gm )
- टामटर – 2 मध्यम आकार
- 1 निम्बू का रस
- काला नमक 1 /2 tsp
सबसे पहले चुकंदर और टामटर को अच्छे से धो ले।
फिर चुकंदर का छिलका उतार ले।
चुकंदर और टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
अब एक मिक्सी का जार ले और उसमे चुकंदर और टमाटर को डाल दे।
साथ में पानी ऐड करे और अच्छे से ब्लेंड कर ले।
अब एक छन्नी की सहायता से छान ले।
1 निम्बू का रस भी निचोड़ के डाल दे साथ में काला नमक डाल दे।
अच्छे से मिक्स करे।
चुकंदर का जूस बनकर तैयार है।
चुकंदर का जूस कितना पीना चाहिए
वैसे तो चुकंदर प्राकृतिक गुणों का भंडार है। चुकंदर जूस पीने के बहुत फायदे है। लेकिन बहुत अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। हफ्ते में 3 बार ही आपको चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए। रोजाना चुकंदर का जूस पिने का दुष्प्रभाव भी हो सकता है।
इसलिए एक उचित मात्रा में ही इसका सेवन करे। चुकंदर के जूस को कभी भी खली चुकंदर से नहीं बनाना चाहिए बल्कि आप चुकंदर का जूस बनाते वक़्त गाजर , अनार ,सेब किसी के भी साथ मिलकर चुकंदर का जूस तैयार करे। अगर आप चुकंदर का सलाद बनाकर खाना चाहते है तो एक दिन में 2 मध्यम साइज से ज्यादा चुकंदर ना खाये।
चुकंदर का जूस कब पीना चाहिए
वैसे तो आप चुकन्दर के जूस का सेवन कभी भी कर सकते है लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते है तो ये और असरदार रहेगा। नास्ते के कुछ देर बाद भी इसका सेवन कर सकते है। चुकंदर का सलाद आप नास्ते में या लंच में खाएंगे तो आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।
Recipe Card
चुकंदर का जूस - पीने के फायदे और नुकसान पीने का सही समय , बनाने का तरीका
Ingredients
- 2 medium size चुकुन्दर
- 2 medium size टमाटर
- 1 निम्बू का रस
- ½ tsp काला नमक
Instructions
- सबसे पहले चुकंदर और टामटर को अच्छे से धो ले।
- फिर चुकंदर का छिलका उतार ले।
- चुकंदर और टमाटर को छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले।
- एक मिक्सी का जार ले और उसमे चुकंदर और टमाटर को डाल दे।
- साथ में पानी ऐड करे और अच्छे से ब्लेंड कर ले।
- अब एक छन्नी की सहायता से छान ले।
- 1 निम्बू का रस भी निचोड़ के डाल दे साथ में काला नमक डाल दे।
- सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करे।
- चुकंदर का जूस बनकर तैयार है।