क्या आप श्रीखंड बनाने की आसान रेसिपी खोज रहे है। तो आज का ब्लॉग आपके लिए है। आज हम आपको दही से श्रीखंड बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। श्रीखंड को हम बिलकुल आसान सामग्री के साथ घर पर बनायेंगे। और घर पर ही दही को जमाएंगे आपको बाज़ार से लाने की जरुरत नहीं होगी। श्रीखंड एक बहुत ही स्वादिष्ट और सरल मिठाई है जिसे चीनी, केसर और इलायची के स्वाद वाले गाढ़े दही से बनाया जाता है।
चाहे आप घर के बने हंग कर्ड (दही )का उपयोग करना चुने या स्टोर से खरीदे गए ग्रीक योगर्ट का उपयोग करे , यह बनाने में बहुत आसान हैं। यह मिठाई रात के खाने के बाद एकदम सही डेज़र्ट है। गुजरात और महाराष्ट्र के पश्चिमी भारतीय राज्यों में लोकप्रिय, श्रीखंड सबसे आसान और स्वादिष्ट डेसर्ट में से एक है।
आप इस स्वादिष्ट मीठे दही को सिर्फ कुछ सामग्री का उपयोग करके थोड़ी सी तैयारी के साथ बना सकते हैं। श्रीखंड बड़े आसानी से कुछ ही मिनटो में बन जाता है। श्रीखंड को मिठाई के तौर पे महाराष्ट्रीयन और गुजराती शादियों में महत्वपूर्ण रूप से परोसा जाता है। होली का त्यौहार आने वाला है तो इस बार इस श्रीखंड को होली स्पेशल रेसिपी के तौर पे अपने घर पे परोस के देखे और अपनी रेसिपी की पिक हमें जरूर शेयर करे।
श्रीखंड बनाने की सामग्री
- दूध – 1 Litre
- दही – 1 बड़ा चम्मच
- गाढ़ा दही – 350 ग्राम
- ताजा मलाई/क्रीम – 2-3 बड़ा चम्मच
- चीनी पाउडर – 5 बड़ा चम्मच
- दूध – 1 बड़ा चम्मच
- केसर – 8 से 10
- सूखे मेवे – सजावट के लिए
दही से श्रीखंड बनाने की विधि
- दही ज़माने के लिए दूध को अच्छी तरह खौला ले और ठंडा कर ले।
- दूध का तापमान आपको हल्का गुनगुना रखना है।
- अब एक बड़ा चम्मच दही या जमावन ले और दूध में अच्छे से मिक्स कर ले।
- दूध को ढककर रात भर हलकी गरम जगह पे दही जमने के लिए रख दे।
- अगली सुबह दही जमने के बाद आप दही को एक मलमल के कपडे की सहायता से छान ले।
- और गाठ लगागर बड़ी छन्नी पे रख दे और छन्नी के निचे कोई बर्तन या कटोरा रख दे।
- जिस सारा पानी छन के कटोरे में गिरे।
- आपको पोटली को फ्रिज में रखना है रात भर के लिए और पोटली के ऊपर कोई हल्का वजन रखना है जिस से दवाव बना रहे और पानी अच्छी तरह से निकल जाये।
- अगली सुबह पोटली को खोले आपका हंग कर्ड तैयार है।
- अब हंग कर्ड एक बाउल में दाल दे और विस्कर की सहायता से फेट ले।
- 5 मिनट फेटने के बाद गाढ़ी मलाई को छान के डाले और फिर फेटे।
- अब थोड़ी थोड़ी कर के चीनी डालते जाये और फेटते जाये। साथ में इलाइची का पाउडर भी डालें।
- अब एक चम्मच गरम दूध ले उसमे केशर डालें और ठंडा हो जाने के बाद उसे भी ऐड करे और फेटे।
- आपको तब तक फेटना है जबतक हंग कर्ड एकदम फ्लफी न हो जाये।
- आपका श्रीखंड बिलकुल तैयार है इसे फ्रिज में रख दे।
- जब सर्व करना हो तो फ्रिज से निकाले ऊपर से बारीक़ कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाये और थोड़ा केशर दूध छिड़क के सर्व करे।
Read More- गोंद के लड्डू की रेसिपी
Read Recipe In English- Keshar Srikhand Recipe
श्रीखंड बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप
- श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले हम दही बनाएंगे। जरुरी नहीं है की आप घर पे दही बनाये बाज़ार की दही का भी आप इस्तेमाल कर सकते है।
- दही बनाने के लिए एक बर्तन ले लीजिये, बर्तन में थोड़ा सा पानी डालें ताकि दूध चिपके नहीं। और दूध को उस बर्तन में डालिये। दही बनाने के लिए गाय का दूध इस्तेमाल करिये क्यूकी गाय के दूध से बनी दही बहुत अच्छी जमती है।
- अब आप दूध को मध्यम आंच पर उबाल लीजिये। उबालने के बाद दूध को ठंडा कर लीजिये। आपको दूध पूरी तरह ठंडा नहीं करना है बस इतना ठंडा करना है की आप दूध में ऊँगली डाल सके और बस हल्की गर्माहट महसूस हो।
- अब दूध में 1 बड़े चम्मच दही डाल दीजिये। और एक विस्कर की सहायता से दूध को १ मिनट के लिए विस्क कर लीजिये ताकि दही दूध में अच्छे से मिक्स हो जाये।
- अब ढक्कन लगाकर हल्का गरम जगह पे रख दीजिये।
- क्यू की ठंडियों का मौसम है तो आप एक शॉल को फोल्ड कर लीजिये और उस शॉल से दही को रात भर के लिए ढक दीजिये इस से गर्माहट बनी रहेगी और दही अच्छी जमेगी।
- अब अगली सुबह आप ढक्कन खोल के देखेंगे तो दही बिलकुल परफेक्ट तैयार हो चुकी है।
- अब हम दही से हंग कर्ड बनाएंगे। हंग कर्ड बनाने के लिए एक बर्तन या बाउल ले लीजिये और उसके ऊपर छन्नी रख लीजिये। छन्नी के ऊपर एक मलमल का कपड़ा रख लीजिये या कॉटन की चुन्नी रख लीजिये।
- जितना भी दही जमाया था उसे पूरा कपडे के ऊपर डाल दीजिये
- कपड़े को किनारे से उठा कर गांठ लगा लीजिये या क्लिप लगा दीजिये जिस से की दही पे दवाव बना रहे और दही से पानी निकलता रहे।
- अब दही की पोटली को छन्नी पे रख दीजिये और छन्नी को बाउल पे रख दीजिये जिस से पूरा पानी छन के बाउल में गिरता रहे। बाउल को आपको फ्रिज में रखना है।
- 5 घंटे बाद देखेंगे की पानी काफी हद तक छन चूका होगा।
- अब थोड़ा और निचे गांठ लगाए या क्लिप को लगाए और रात भर के उसी तरह फ्रिज में रख दे। जिस से पानी बिलकुल अच्छि तरह से निकल जाये और हमारा श्रीखंड एक दम क्रीमी बने।
- आप चाहे तो छन्नी के ऊपर हल्का वजन रख सकते है।
- अगली सुबह जब आप गांठ को खोलेंगे तो देखेंगे की आपका दही बिलकुल पनीर जैसा बन चूका होगा। अब यहां से श्रीखंड बहुत आसानी से बन जाता है।
- अब जो हमारा हंग कर्ड तैयार हुआ उसे एक बाउल में डाल दीजिये और एक विस्कर या चम्मच की सहायता से अच्छी तरह फेटिये।
- आपको हंग कर्ड को तबतक फेटना है जबतक वो एकदम फ्लफी न हो जाये मतलब एकदम फूलने न लगे।
- 5 मिनट फेटने के बाद 2 बड़ा चम्मच गाढ़ी मलाई ले और छन्नी की सहायता से दबाते हुए हंग कर्ड में छान ले। और फिर फेटना सुरु करे।
- आप चाहे तो इस प्रोसेस को स्किप कर सकते है पर मलाई डालने से श्रीखंड में एक क्रीमी स्वाद आता है।
- हंग कर्ड को फेटने के दौरान थोड़ा थोड़ा चीनी डाले और फिर फेटे साथ में इलाइची का पाउडर डालें और फिर फेटे।
- अब एक छोटे से कटोरे में एक चमच्च हल्का गरम दूध ले और केशर के धागे उसमे भिगो दे।
- जब ठंडा हो जाये इसे भी ऐड करे और फेटे। आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते। पर केशर दूध डालने से अच्छा स्वाद और कलर दोनों आता है।
- अब आपका श्रीखंड बिलकुल तैयार है। इसे फ्रिज में रख दे जब भी आपको परोसना हो फ्रिज से निकाले।
- केशर के दूध को हल्का सा श्रीखंड के ऊपर छिड़क दे।
- ऊपर से बारीक़ कटे ड्राई फ्रूट्स डालें और ठंडा ठंडा सर्वे करे।
स्पेशल टिप्स परफेक्ट श्रीखंड बनाने के लिए
श्रीखंड बनाने के लिए आप बाजार की दही का भी उपयोग कर सकते है।
अगर आप बाजार से बना हंग कर्ड का उपयोग कर रहे है तो उसे 2 से 3 घंटे मलमल के कपड़े में दाल के लटका दे उसके बाद आप इस्तेमाल कर सकते है।
आप श्रीखंड में कई तरह के फ्लेवर ऐड कर सकते है। जैसे की मैंगो फ्लेवर , पिस्ता फ्लेवर , सीताफल फ्लेवर, पान फ्लेवर और भी बहुत।
आप चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को बारीक़ काट के श्रीखंड में मिक्स कर सकते है।
अगर आप चाहते है की आपका दही का चक्का अच्छा बने इस के लिए आपको दही की पोटली को कम से कम 18 से 20 घंटा फ्रिज में रखे।
निष्कर्ष
आपको दही से श्रीखंड बनाने की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताये। रेसिपी पसंद आये तो लाइक और कमेंट जरूर करे। अपनी श्रीखंड की pic हमें शेयर करे हमें बहुत खुसी होगी। इस रेसिपी से सम्बंधित अगर आपका कोई सवाल है तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते है।
Recipe Card
श्रीखंड रेसिपी
Ingredients
- दूध – 1 Litre
- दही – 1 बड़ा चम्मच
- गाढ़ा दही – 350 ग्राम
- ताजा मलाई/क्रीम – 2-3 बड़ा चम्मच
- चीनी पाउडर – 5 बड़ा चम्मच
- दूध – 1 बड़ा चम्मच
- केसर – 8 से 10
- सूखे मेवे – सजावट के लिए
Instructions
- दही ज़माने के लिए दूध को अच्छी तरह खौला ले और ठंडा कर ले।
- दूध का तापमान आपको हल्का गुनगुना रखना है।
- अब एक बड़ा चम्मच दही या जमावन ले और दूध में अच्छे से मिक्स कर ले।
- दूध को ढककर रात भर हलकी गरम जगह पे दही जमने के लिए रख दे।
- अगली सुबह दही जमने के बाद आप दही को एक मलमल के कपडे की सहायता से छान ले।
- और गाठ लगागर बड़ी छन्नी पे रख दे और छन्नी के निचे कोई बर्तन या कटोरा रख दे।
- जिस सारा पानी छन के कटोरे में गिरे।
- आपको पोटली को फ्रिज में रखना है रात भर के लिए और पोटली के ऊपर कोई हल्का वजन रखना है जिस से दवाव बना रहे और पानी अच्छी तरह से निकल जाये।
- अगली सुबह पोटली को खोले आपका हंग कर्ड तैयार है।
- अब हंग कर्ड एक बाउल में दाल दे और विस्कर की सहायता से फेट ले।
- 5 मिनट फेटने के बाद गाढ़ी मलाई को छान के डाले और फिर फेटे।
- अब थोड़ी थोड़ी कर के चीनी डालते जाये और फेटते जाये। साथ में इलाइची का पाउडर भी डालें।
- अब एक चम्मच गरम दूध ले उसमे केशर डालें और ठंडा हो जाने के बाद उसे भी ऐड करे और फेटे।
- आपको तब तक फेटना है जबतक हंग कर्ड एकदम फ्लफी न हो जाये।
- आपका श्रीखंड बिलकुल तैयार है इसे फ्रिज में रख दे।
- जब सर्व करना हो तो फ्रिज से निकाले ऊपर से बारीक़ कटे ड्राई फ्रूट्स से सजाये और थोड़ा केशर दूध छिड़क के सर्व करे।
1 thought on “दही से श्रीखंड बनाने की विधि – श्रीखंड क्या है और इसे कैसे बनाया जाता है?जाने पूरी जानकारी l”