गोंद के लड्डू की रेसिपी- सर्दी, कमर दर्द, सर दर्द में रोज खाये लड्डू होंगे कई फायदे l

क्या आप कमर दर्द सर दर्द की समस्या से अकसर परेसान रहते है तो आज का ब्लॉग बिलकुल आपके ही लिए है। आजकल की महिलाओं में कमर दर्द सर दर्द की समस्या आम हो चुकी है। ज्यादातर महिलाये रोज ही इस परेशानी से जूझ रही है। ऐसे में आज आपको मैं गोंद के लड्डू की रेसिपी शेयर करने जा रही हु जिसे खाने से आपको कमर दर्द सर दर्द जैसे बीमारियों में आपको राहत मिलेगी।

गोंद का सेवन करने से और भी कई बीमारियां दूर हो जाती है। क्योंकि गोंद में एंटी-आक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। साथ ही गोंद में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते हैं। गोंद खाने से आपकी रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता भी बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचने में मदद मिलती है। इसके लिए सुबह एक गिलास गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू का सेवन करना चाहिए।

गर्भवती महिला से लेकर हर स्त्री के लिए गोंद के लड्डू बहुत फायदेमंद होते है। चलिए जानते है गोंद के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी और साथ में जानेंगे कुछ स्पेशल टिप्स जिस से आपके गोंद के लड्डू बिलकुल परफेक्ट बनेंगे 

Gond ke laddu

और आगे जानेंगे गोंद के लड्डू खाने के फायदे गोंद के लड्डू बनाने के लिए आपको कुछ ड्राई फ्रूट्स आंटा और घी की जरुरत होती है। गोंद के लड्डू बनाने में समय और मेहनत तो बहुत लगती है पर आप ज्यादा मात्रा में लड्डू बनाकर स्टोर कर के 5 से 6 महीनों तक रख सकते है। मैंने बहुत ही सिंपल तरीके से आपको गोंद के लड्डू को बनाना बताया है आप चाहे तो आप अपने हिसाब से इसमें और भी चीजें मिलाकर बना सकते है।

 

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

  • बादाम  – 150gm 
  • नारियल का बुरादा  – 100 gm
  • खरबूजे के बीज  – 2 – 3 tbsp
  • खस खस  – 2 tbsp
  • इलायची  – 8 pieces
  • बेसन  – 1 tbsp
  • गेहूं का आटा  – 2 cup
  • बारीक वाली चीनी  – 2 cup
  • घी  – 1 – 1/2 cup
  • गोंद  – 100 gm
Read More- Jalebi Recipe

गोंद के लड्डू की रेसिपी इन हिंदी

  • गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को खलबट्टे में डालकर छोटा छोटा कूट लीजिये। 
  • अब एक डीप फ्राई पैन या कढ़ाई गैस पे चढ़ाये और कढ़ाई में आधा कप घी डालें। घी को अच्छे से गरम होने दे।
  • गैस की फ्लेम को मध्यम हाई पर करेंगे और थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर अच्छे से फूलने तक फ्राई कर लीजिये। 
  • फ्राई करने के बाद छन्नी की सहायता से छान के अलग प्लेट में रख लीजिये।  
  • अब जो कढ़ाई में घी बचा है उसी में बादाम को भी डाल के भून लीजिये। 
  • बादाम भुनने के बाद ठंडा कर लीजिये और उसे दरदरा कूट लीजिये।  
  • खरबूजे के बीज को भी हल्का सा भून लीजिये उसी कढ़ाई में। 
  • जैसे ही खरबूजे के बीज भून जाये तो साथ में हम खस खस को डाल देंगे और उसे भी भून लेंगे। 
  • अब एक अलग कढ़ाई ले और उसमे आधा कप घी डालें।   
  • जैसे ही घी हल्का गरम हो जाये सबसे पहले बेसन डालें और मध्यम आंच पर १  मिनट के लिए भून ले।  
  • बेसन भून जाये तो आप आंटा डाले और उसे भी हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिये।  
  • गैस की फ्लेम को धीमा करे। और धीमी आंच पे आंटे को भुने।  
  • आंटा डालने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है आप बारबार कलछी की सहायता से चलाते रहे l 
  • आंटा भुनने के दौरान बिच बिच में जितना भी घी बचा है उसे थोड़ा थोड़ा कर के डालते रहे और लगातार चलाते हुए भून ले।  
  • आपको आंटे को भुनने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है। 
  • जब आपका आंटा हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाये तब आप नारियल का बुरादा और कूटे हुए बादाम और कुटी हुई इलाइची डाल दीजिये और उन्हें भी 1 मिनट के लिए आंटे के साथ भून लीजिये।  
  • अब गैस को बंद कर दीजिये। अब आंटे के मिश्रण को एक बाउल में निकाल लीजिये और हल्का ठंडा होने दीजिये।  
  • तब तक आप गोंद को एक बड़े थाली या परात में ले लीजिये और बेलन या कटोरी की सहायता से चुरा कर लीजिये।  
  • जब आपके आंटे का मिश्रण 50% तक ठंडा हो जाये तब उसी परात में आंटे के मिश्रण को डालिये और अच्छे से मिक्स करिए। 
  • साथ में खरबूजे के बीज और खस खस को डालिये और मिक्स करिये अब लास्ट में चीनी डालिये और सभी चीजों को मिक्स कर लीजिये।  
  • और दोनों हाथो की सहायता से लड्डू बना लीजिये। आपके गोंद के लड्डू बिलकुल तैयार है।  
 

गोंद के लड्डू बनाने की विधि स्टेप बाय स्टेप

गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को खलबट्टे में डालकर छोटा छोटा कूट लीजिये। ध्यान रहे आपको बारीक़ नहीं करना है बस छोटा छोटा टुकड़ा करना है ताकि जब हम गोंद को फ्राई करे वो अंदर से पक जाए। 
गोंद के लड्डू की रेसिपी

कढ़ाई चाहे नॉन स्टिक हो या अलुमिनयम की आपको मोटी पेंदी वाली कढ़ाई ही लेनी है।

अब एक डीप फ्राई पैन या कढ़ाई ले गैस पे चढ़ाये और कढ़ाई में आधा कप घी डालें। घी को अच्छे से गरम होने दे।

गोंद के लड्डू की रेसिपी

गैस की फ्लेम को मध्यम हाई पर करेंगे और थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर अच्छे से फूलने तक फ्राई कर लीजिये। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आपको इस बात का ध्यान रखना है की घी बहुत ज्यादा गरम न हो और न ही बहुत ज्यादा ठंडा हो। घी में जैसे ही हल्का सा धुआँ आने लगे तभी थोड़ा थोड़ा कर के गोंद को फ्राई करना है। और छन्नी की सहायता से छान के अलग प्लेट में रख लीजिये।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

अब जो कढ़ाई में घी बचा है उसी में बादाम को भी डाल के भून लीजिये। बादाम भुनने के बाद ठंडा कर लीजिये और उसे दरदरा कूट लीजिये या मिक्सी में चला के दरदरा पीस लीजिये। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

अब हम खरबूजे के बीज को भी हल्का सा भून लेंगे उसी कढ़ाई में। हमने यह पे एक्स्ट्रा घी का इस्तेमाल नहीं किया है जो गोद फ्राई करने के बाद घी कढ़ाई में बचा था उसी से सब कुछ भून लिया है। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

अगर आप कम से कम घी का इस्तेमाल करना चाहते है तो आप ऐसे ही रोस्ट कर सकते है मध्यम आंच कर के।

जैसे ही खरबूजे के बीज भून जाये तो साथ में हम खस खस को डाल देंगे और उसे भी भून लेंगे।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आपको खरबूजे के बीज और खस खस को बहुत नहीं भूनना है बस हल्का सा कलर चेंज हो जाने तक ही भूनना है।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

अब एक अलग कढ़ाई ले और उसमे आधा कप घी डालें। आप चाहे तो उसी कढ़ाई को पोछ के इस्तेमाल कर सकते है।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

जैसे ही घी हल्का गरम हो जाये आप सबसे पहले बेसन डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून ले। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

जैसे ही बेसन भून जाये आप आंटा डाले और उसे भी हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिये।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आंटा डालने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है आप बराबर कलछी की सहायता से आंटे को चलाते रहे ताकि आंटा बिलकुल भी जले नहीं। आंटे को आपको मध्यम से थोड़ा कम आंच पे भूनना है।

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आंटा भुनने के दौरान बिच बिच में जितना भी घी बचा है उसे थोड़ा थोड़ा कर के डालते रहे और लगातार चलाते हुए भून ले।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आपको आंटे को भुनने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है। जल्दबाजी न करे आंटे को जितना अच्छा भूंनेंगे लड्डू का स्वाद उतना ही अच्छा आएगा।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

जब आपका आंटा हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाये तब आप नारियल का बुरादा और कूटे हुए बादाम और कुटी हुई इलाइची डाल दीजिये और उन्हें भी 1 मिनट के लिए आंटे के साथ भून लीजिये। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

अब गैस को बंद कर दीजिये लेकिन फिर भी आप आंटे को चलाते रहिये नहीं कढ़ाई गरम होने की वजह से आंटा जल सकता है। अब आंटे के मिश्रण को एक बाउल में निकाल लीजिये और और हल्का ठंडा होने दीजिये।

गोंद के लड्डू की रेसिपी

तब तक आप गोंद को एक बड़े थाली या परात में ले लीजिये और बेलन या कटोरी की सहायता से चुरा कर लीजिये।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

जब आपके आंटे का मिश्रण 50% तक ठंडा हो जाये तब उसी परात में आंटे के मिश्रण को डालिये और अच्छे से मिक्स करिए। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

साथ में खरबूजे के बीज और खस खस को डालिये और मिक्स करिये अब लास्ट में चीनी डालिये और सभी चीजों को मिक्स कर लीजिये।  

गोंद के लड्डू की रेसिपी

और दोनों हाथो की सहायता से लड्डू बना लीजिये। आपके गोंद के लड्डू बिलकुल तैयार है। 

गोंद के लड्डू की रेसिपी

आप चाहे तो इसमें मखाना काजू भी मिक्स कर सकते है।  

गोंद के लड्डू बनाने के लिए स्पेशल टिप्स

  • गोंद के लड्डू बनाने के लिए आप गोंद को छोटे टुकड़ो में जरूर कर ले इस से गोंद बहुत अच्छी तरह से फूल जाते है और कच्चे भी नहीं रहते।  
  • गोंद के लड्डू बनाने के आपको सब कुछ मध्यम से काम आंच पे भूनना है ताकि अच्छे से अंदर तक भुन्न जाये।  
  • आप चाहे तो इसमें काजू किसमिस मखाना भी डाल सकते है। ये और भी सेहतमंद लड्डू हो जायेंगे।  
  • बहुत लोग मेथी पाउडर और सोंठ का इस्तेमाल करते है आप चाहे तो वो भी डाल सकते है।  
  • अगर आप घी का ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो धीमी आंच पर भी ड्राई फ्रूट्स को बिना घी के भी रोस्ट कर सकते है।  
  • लड्डू बनाने के बाद लड्डुओं को साफ़ डब्बे में भरकर ढक्कन लगा के रख दे। 
  • अगर आप चाहते है की आपके गोंद के लड्डू जल्दी ख़राब न हो तो गंदे हाथो से या गीले हाथो से न लड्डूओ को न छुए।  
  • हमेशा ढक्कन लगा के रखे। ताकि लड्डू लम्बे समय तक टिका रहे।  
  • आप चीनी की जगह गुड़ का भी इस्तेमाल कर सकते है।  
गोंद के लड्डू खाने के फायदे
  1. गोंद का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचने में मदद मिलती है।
  2. अक्सर सर्दियों में जोड़ो के दर्द की शिकायत बढ़ जाती है जिन लोगो को जोड़ो की दर्द की शिकायत रहती है उन्हें गोंद के लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए।
  3. जो महिलाये गर्भवती होती उनके लिए गोंद के लड्डू बहुत फायदेमंद होते है। गोंद के लड्डू खाने से गर्भवती महिला की हड्डियां मजबूत होती हैं।
  4. गोंद के लड्डू गर्भवती महिला और शिशु दोनों के लिए लाभदायक होता है।
  5. अगर आपको कोई भी काम करने में थकान जल्दी हो जाता है तो आपको गोंद के लड्डू जरूर खाने चाहिए। इस से आपकी कमजोरी दूर हो जाएगी।
  6. डिलीवरी के बाद अक्सर खून की कमी हो जाती है और ऐसे भी अगर आपको खून की कमी है तो गोंद के लड्डू आपके लिए वरदान है। इनका रोजाना सेवन करना चाहिए।
  7. अगर आपका पीरियड्स अनिमियत है या पीरियड्स के दौरान बहुत दर्द होता है तो आपको गोंद के लड्डू का सेवन जरूर करना चाहिए।
निष्कर्ष
आपको ये गोंद के लड्डू की रेसिपी कैसी लगी हमें कमेंट में लिखकर जरूर बताये। रेसिपी को Like और share जरूर करे। अगर रेसिपी सम्बंधित आपका कोई सुझाव हो तो आप कमेंट कर के बता सकते है। रेसिपी को ट्राई कर के अपनी रेसिपी की पीक हमे शेयर करे।   
Recipe Card-
Gond ke laddu

गोंद के लड्डू की रेसिपी

Prep Time 20 minutes
Cook Time 30 minutes
Total Time 50 minutes
Course Dessert
Cuisine Indian
Servings 4 person

Ingredients
  

  • बादाम – 150gm
  • नारियल का बुरादा – 100 gm
  • खरबूजे के बीज – 2 – 3 tbsp
  • खस खस – 2 tbsp
  • इलायची – 8 pieces
  • बेसन – 1 tbsp
  • गेहूं का आटा – 2 cup
  • बारीक वाली चीनी – 2 cup
  • घी – 1 – 1/2 cup
  • गोंद – 100 gm

Instructions
 

  • गोंद के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गोंद को खलबट्टे में डालकर छोटा छोटा कूट लीजिये।
  • अब एक डीप फ्राई पैन या कढ़ाई गैस पे चढ़ाये और कढ़ाई में आधा कप घी डालें। घी को अच्छे से गरम होने दे।
  • गैस की फ्लेम को मध्यम हाई पर करेंगे और थोड़ा थोड़ा गोंद डालकर अच्छे से फूलने तक फ्राई कर लीजिये।
  • फ्राई करने के बाद छन्नी की सहायता से छान के अलग प्लेट में रख लीजिये।
  • अब जो कढ़ाई में घी बचा है उसी में बादाम को भी डाल के भून लीजिये।
  • बादाम भुनने के बाद ठंडा कर लीजिये और उसे दरदरा कूट लीजिये।
  • खरबूजे के बीज को भी हल्का सा भून लीजिये उसी कढ़ाई में।
  • जैसे ही खरबूजे के बीज भून जाये तो साथ में हम खस खस को डाल देंगे और उसे भी भून लेंगे।
  • अब एक अलग कढ़ाई ले और उसमे आधा कप घी डालें।
  • जैसे ही घी हल्का गरम हो जाये सबसे पहले बेसन डालें और मध्यम आंच पर १ मिनट के लिए भून ले।
  • बेसन भून जाये तो आप आंटा डाले और उसे भी हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक भून लीजिये।
  • गैस की फ्लेम को धीमा करे। और धीमी आंच पे आंटे को भुने।
  • आंटा डालने के बाद आपको इस बात का ध्यान रखना है आप बारबार कलछी की सहायता से चलाते रहे l
  • आंटा भुनने के दौरान बिच बिच में जितना भी घी बचा है उसे थोड़ा थोड़ा कर के डालते रहे और लगातार चलाते हुए भून ले।
  • आपको आंटे को भुनने में 20 से 30 मिनट तक का समय लग सकता है।
  • जब आपका आंटा हल्का गोल्डन ब्राउन हो जाये तब आप नारियल का बुरादा और कूटे हुए बादाम और कुटी हुई इलाइची डाल दीजिये और उन्हें भी 1 मिनट के लिए आंटे के साथ भून लीजिये।
  • अब गैस को बंद कर दीजिये। अब आंटे के मिश्रण को एक बाउल में निकाल लीजिये और हल्का ठंडा होने दीजिये।
  • तब तक आप गोंद को एक बड़े थाली या परात में ले लीजिये और बेलन या कटोरी की सहायता से चुरा कर लीजिये।
  • जब आपके आंटे का मिश्रण 50% तक ठंडा हो जाये तब उसी परात में आंटे के मिश्रण को डालिये और अच्छे से मिक्स करिए।
  • साथ में खरबूजे के बीज और खस खस को डालिये और मिक्स करिये अब लास्ट में चीनी डालिये और सभी चीजों को मिक्स कर लीजिये।
  • और दोनों हाथो की सहायता से लड्डू बना लीजिये। आपके गोंद के लड्डू बिलकुल तैयार है।
Keyword गोंद के लड्डू की रेसिपी

 

 

Spread the love

2 thoughts on “गोंद के लड्डू की रेसिपी- सर्दी, कमर दर्द, सर दर्द में रोज खाये लड्डू होंगे कई फायदे l”

Leave a Comment

Recipe Rating